{"_id":"5d7ddda38ebc3e93c6337dd0","slug":"ashok-gehlot-government-is-going-to-give-75-reservation-in-private-sector-to-its-peoples","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थानीय लोगों को निजी क्षेत्र में 75 फीसदी आरक्षण देने की तैयारी में गहलोत सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थानीय लोगों को निजी क्षेत्र में 75 फीसदी आरक्षण देने की तैयारी में गहलोत सरकार
Sun, 15 Sep 2019 12:13 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 15 Sep 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
अशोक गहलोत (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार निजी क्षेत्र में स्थानीय लोगों को 75 फीसदी आरक्षण देने की तैयारी कर रही है। यदि यह बात सही साबित होती है तो आंध्र प्रदेश और मध्यप्रदेश के बाद वह ऐसा करने वाला तीसरा राज्य बन जाएगा। खबर है कि राज्य सरकार ने इस प्रस्ताव पर चर्चा के लिए राजस्थान कौशल व आजीविका विकास निगम (आरएलएसडी), श्रम विभाग और भारतीय उद्योग परिसंघ की राजस्थान इकाई से सुझाव मांगे हैं।
विज्ञापन
इस प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 19 सितंबर को सुबह 11 बजे आरएलएसडी में बैठक होगी। जिसमें आरएलएसडी के एमडी समिति शर्मा, उद्योग आयुक्त, अतिरिक्त श्रम आयुक्त और सीआईआई के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। राज्य की सभी औद्योगिक इकाईयां, फैक्ट्रीज, संयुक्त उद्यम सहित पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप में चल रही परियोजनाओं में इसे लागू किया जाएगा। यदि निजी कंपनियों को दक्ष युवा नहीं मिलते हैं तो कंपनियों की जरूरत के हिसाब से युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
उद्योग संगठनों का कहना है कि इस प्रस्ताव में केवल नए उद्योगों को शामिल किया जाए। पुराने उद्योगों में इस समय 50 फीसदी से ज्यादा बाहरी लोग कार्य कर रहे हैं। निजी क्षेत्र में आरक्षण की बात करें तो मध्यप्रदेश ने 70 और आंध्र प्रदेश ने 75 फीसदी आरक्षण राज्य के निवासियों को दिया है। गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में भी इस तरह के आरक्षण की मांग उठ रही है।
विज्ञापन