{"_id":"15246c628e7a4c423245b909948b58aa","slug":"asaram-rape-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की सास पर भी थी आसाराम की बुरी नजर!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की सास पर भी थी आसाराम की बुरी नजर!
अमर उजाला
Updated Wed, 09 Oct 2013 04:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक के बाद एक। जोधपुर जेल में बंद आसाराम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उन पर आरोपों की फेहरिस्त लगातार लंबी होती जा रही है।
विज्ञापन
आसाराम और उनके बेटे नारायण साईं पर सूरत की दो बहनों ने रेप का मामला दर्ज कराया है। इसके अलावा आसाराम की बेटी भारती पर भी आसाराम की सारी करतूतों में साथ देने का आरोप लगा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक आरोप लगाने वाली लड़की का दावा है कि आसराम की बेटी भारती लड़कियों को गाड़ी में बिठाकर आसाराम के रूम तक छोड़ने और लेने जाती थी।
अब एक और नया आरोप
एक के बाद एक कई लड़कियां आसाराम और उसके परिवार पर बलात्कार जैसे गंभीर मामलों के आरोप लगा रही हैं। वहीं दूसरी ओर एक और मामला जोर पकड़ रहा है जिसके तहत यह बात सामने आई है कि आसाराम की बुरी नजर अपनी बेटी की सास पर भी थी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक वैसे तो आसाराम उसकी बेटी, दामाद और परिवार के अन्य लोगों की बहुत ज्यादा नहीं पटती थी लेकिन आसाराम के पैसे और पावर की वजह से सब उनकी बात सुन लेते थे।
आसाराम की वजह से दूर हुआ बेटी का पति
जानकारी के हिसाब से 1997 में आसाराम की बेटी का विवाह आसाराम के शिष्य के बेटे हेमंत से हुआ। करीब तीन साल के बाद आश्रम के लगातार हस्तक्षेप की वजह से इनका अलगाव हो गया।
सूत्रों के मुताबिक आसाराम अपनी बेटी की सास पर भी गंदी निगाह रखते थे। हेमंत एक तेज तर्रार छात्र था, वह मेडिकल परीक्षा पास करके एमडी बना। आसाराम की वजह से उसका परिवार अमेरिका शिफ्ट हो गया। हेमंत फिलहाल बाराडोस में रहता है।