{"_id":"6f96ace4e01335ff718cba91ebb71068","slug":"asaram-jail-chartsheet","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसाराम के खिलाफ आज नहीं पेश होगी चार्जशीट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसाराम के खिलाफ आज नहीं पेश होगी चार्जशीट
समीर शर्मा, जयुपर
Updated Sat, 26 Oct 2013 10:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग से दुराचार मामले में जोधपुर पुलिस आसाराम के खिलाफ शनिवार को चार्जशीट पेश नहीं कर रही है।
विज्ञापन
आसाराम को न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर जोधपुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के समक्ष पेश करने लाई जोधपुर पुलिस से अदालत ने पूछा कि इस मामले की चार्जशीट कब पेश करोगे?
पुलिस ने अदालत से एक दिन का समय मांगा। इसके बाद अदालत ने आसाराम को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अब आसाराम को शनिवार को फिर अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
जोधपुर पुलिस ने शुक्रवार को आसाराम के साथ सह आरोरियों, जिनमें नाबालिग छात्रा को आसाराम तक सजिश के तहत पहुंचानेवाली शिल्पी, प्रमुख सेवक शिवा, रसोइया प्रकाश तथा छिंदवाड़ा होस्टल का केयर टेकर शरद को पेश किया था।
विज्ञापन
जोधपुर के पुलिस आयुक्त बीजू जार्ज जोसफ का कहना है कि जल्द ही जांच का काम पूरा कर लिया जाएगा।
15 अगस्त को आसाराम पर उसके साथ दुराचार करने का मामला 19 अगस्त को दिल्ली के कमलामार्केट थाने में दर्ज कराया गया।
घटना जोधपुर की होने के कारण प्राथमिकी जांच के लिए यहां भेजी गयी थी। पुलिस ने 31 अगस्त की रात मध्यप्रदेश के इन्दौर स्थित आश्रम से आसाराम को गिरफ्तार किया था। अदालत ने गत दो सितम्बर को आसाराम को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।