फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   asaram bapu in trouble may be arrest

आसाराम बापू पर नहीं चलेगा रेप का केसः पुलिस

Mon, 26 Aug 2013 12:41 PM IST
जयपुर/ब्यूरो
जयपुर/ब्यूरो Updated Mon, 26 Aug 2013 12:41 PM IST
विज्ञापन
asaram bapu in trouble may be arrest

नाबालिग बच्ची से यौन शोषण मामले में फंसे आसाराम बापू को जोधपुर पुलिस से बड़ी राहत मिली है। पुलिस के अनुसार आसाराम पर अब बालात्कार का मामला नहीं चलेगा।

विज्ञापन


जोधपुर पुलिस ने आसाराम के खिलाफ रेप की धारा 376 हटाने का फैसला किया है। अब उन पर धारा 354 के तहत केवल यौन शोषण का मामला चलेगा।

पुलिस का कहना है कि रेप की पुष्टि नहीं हुई है इसलिए धारा 376 वापस ले ली गई है। जोधपुर पुलिस अब तक उनसे इस मामले में पूछताछ नहीं कर पाई है।

इससे पहले रविवार को पुलिस ने आसाराम बापू के खिलाफ समन जारी किया था।

इसे लेकर जोधपुर पुलिस की एक टीम अहमदाबाद के लिए रवाना हो गई। इसके अलावा एक टीम इंदौर भी भेजी गई है क्योंकि सूत्रों के अनुसार इस समय आसाराम के इंदौर में होने की सूचना मिल रही है।
विज्ञापन


पढ़ें, पीड़िता ने बाहर से बता दिया कैसी है कुटिया
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के लिए पिछले कई दिनों से जोधपुर पुलिस की एक टीम दिल्ली, शाहजहांपुर और छिंदवाड़ा में डेरा डाले हुए हैं। इसके आधार पर जो साक्ष्य मिले हैं, उसी के आधार पर जोधपुर पुलिस ने समन जारी किया है।

इस समन के जारी होने के बाद आसाराम को जल्द से जल्द जोधपुर में पेश होना होगा अन्यथा उनकी जल्द गिरफ्तारी संभव है।

पढ़ें, आसाराम बापू ने की भगवान बुद्ध से खुद की तुलना

आसाराम बापू के गुरुकुल का मुख्यालय अहमदाबाद में होने की वजह से समन वहां भेजा गया है। उधर मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा स्थित गुरुकुल की वार्डन से पूछताछ के लिए गई टीम अभी नहीं लौटी है।

लेकिन सूत्रों की मानें तो वॉडर्न से पूछताछ पूरी हो गई हैं, जिसमें भी आसाराम के खिलाफ सबूत मिले हैं।

पुलिस की अब तक की जांच में पीड़िता द्वारा बताई गई कुटिया में आसाराम बापू के होने की बात पहले ही साबित हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed