{"_id":"a31ccb72a1399a1bb6ba8d94ca9d5c19","slug":"asaram-ashram-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी जमीन पर है आसाराम का आश्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी जमीन पर है आसाराम का आश्रम
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
Updated Mon, 17 Feb 2014 05:15 PM IST
विज्ञापन
जयपुर की गोनेर रोड स्थित आसाराम का आश्रम सरकारी जमीन पर कब्जा करके बनाया गया है।
विज्ञापन
इस आश्रम के जरिए निजी खातेदारी जमीन पर भी कब्जा किया गया है। सेटलमेंट विभाग की ओर से जेडीए को सौंपी गई रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।
रिपोर्ट में साफ किया गया है कि आश्रम ने करीब 1.71 हैक्टेयर जमीन पर अतिक्रमण कर रखा है।
रिपोर्ट मिलने के बाद अब जयपुर विकास प्राधिकरण इस आश्रम के नाम पर किया गया अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर शुरू कर सकता है।
गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने 28 नवम्बर के आदेश में सेटलमेंट विभाग को इस आश्रम की जमीन पैमाइश करने के निर्देश दिए। सेटलमेंट विभाग ने दो बार पैमाइश की, लेकिन जेडीए के पास रिपोर्ट हाल ही पहुंची है।