फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Asaram appeals in high court against punishment in rape case

आसाराम ने दुष्कर्म मामले में मिली सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में की अपील

Tue, 03 Jul 2018 08:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जयपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जयपुर Updated Tue, 03 Jul 2018 08:35 AM IST
विज्ञापन
Asaram appeals in high court against punishment in rape case
आसाराम - फोटो : अमर उजाला

दुष्कर्म मामले में सजा काट रहे आसाराम ने सजा के खिलाफ सोमवार को हाईकोर्ट में अपील पेश की। जानकारी के अनुसार आसाराम की अपील राजस्थान हाईकोर्ट खंडपीठ में पेश की गई है। 

विज्ञापन

एससी-एसटी कोर्ट के जज मधुसूदन शर्मा ने 25 अप्रैल 2018 को यौन उत्पीड़न के आरोप में आसाराम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। जिसके खिलाफ सोमवार को हाईकोर्ट में अपील पेश की गई है। आसाराम के अधिवक्ता निशांत बोडा ने 47 पृष्ठ की विस्तृत अपील पेश की, जिसमें अधीनस्थ अदालत के आदेश को चुनौती दी गई है।
विज्ञापन


इस अपील पर सुनवाई दो-तीन दिन में संभव है। अपील पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट तय करेगा की अपील को आगे सुनवाई के लिए स्वीकार किया जाए या खारिज किया जाए। 

इससे पहले इस मामले में सह अभियुक्त शिल्पी व शरद चंद्र सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील कर चुके हैं। शिल्पी और शरद की अपील सोमवार को न्यायाधीश पीके लोहरा की पीठ ने सुनवाई के लिए स्वीकार की। पीठ ने ट्रायल कोर्ट से रिकॉर्ड तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed