{"_id":"4549929b42698837404c2dfb12a95f24","slug":"asaram-admitted-to-hospital-for-insomnia-and-body-ache","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसाराम को नहीं आ रही नींद, अस्पताल में भर्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसाराम को नहीं आ रही नींद, अस्पताल में भर्ती
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
Updated Fri, 21 Mar 2014 08:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोधपुर जेल में न्यायिक हिरासत काट रहे नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी आसाराम की तबियत बृहस्पतिवार को अचानक बिगड़ गई। चिकित्सकों के अनुसार उन्हें अनंत वात (शरीर में दर्द) व नींद नहीं आने की शिकायत है। आसाराम का कई दिनों से आयुर्वेद विश्वविद्यालय स्थित अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार आसाराम को सुबह चलने में तकलीफ महसूस हो रही थी। साथ ही चेहरे पर वेदना की शिकायत थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें आयुर्वेद अस्पताल में भर्ती कर लिया। बीमारी को देखते हुए उन्हें सात दिनों के लिए भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
अब यहां उनका पंचकर्म विधि से इलाज किया जाएगा। जेल अधीक्षक राकेश मोहन शर्मा ने बताया कि अदालत ने आसाराम के इलाज का आदेश दिया है। चिकित्सकों ने गंभीर परेशानी बताते हुए उन्हें भर्ती किया है।
विज्ञापन
आसाराम के 119 समर्थक गिरफ्तार
आसाराम की पेशी के दौरान कई स्थानों पर हुड़दंग मचाने वाले 76 महिलाओं सहित 119 समर्थकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आसाराम को कड़ी सुरक्षा के बीच बख्तरबंद वाहन से दोपहर में कोर्ट लाया गया था, तभी कारागार से अदालत परिसर तक रास्ते में समर्थक पुलिस काफिले के पीछे दौड़ते और उत्पात मचाते रहे।