Rajasthan: 'भरतपुरिया लोटे' वाले बयान पर अपनी ही पार्टी में घिरे शेखावत, पूर्व मंत्री ने साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजेंद्र गुढ़ा को बिन पेंदे का भरतपुरिया लोटा बताया था। उनके इस बयान की कांग्रेस नेताओं ने निंदा की थी। अब वसुंधरा सरकार में मंत्री रह चुके अरुण चतुर्वेदी ने भी उन्हें निशाने पर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के 'बिना पेंदे के भरतपुरिया लोटा' के बयान पर जमकर सियासत जारी है। अब शेखावत अपने ही पार्टी के नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। उनके बयान पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि शेखावत को ऐसे बयान नहीं देने चाहिए।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अरुण चतुर्वेदी ने भरतपुर का उदाहरण देते हुए कहा कि महाराजा सूरजमल के योगदान और उनके संघर्ष को कोई नकार नहीं सकता। राजस्थान के हर एक कोने का अपना महत्व है। हम किसी भी क्षेत्र और जाति का योगदान कम नहीं मान सकते।
बता दें कि अरुण चतुर्वेदी ने ये बयान बीकानेर में पूर्व उप राष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत के जन्म शताब्दी समारोह में दिया। उन्होंने इशारों में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान चतुर्वेदी ने भैरोसिंह शेखावत के योगदान को याद किया।
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजेंद्र गुढ़ा को बिना पेंदे का भरतपुरिया लोटा बताया था। उन्होंने कहा कि राजेंद्र गुढ़ा अवसरवादी है। गहलोत कैंप से पाला बदलकर सचिन पायलट की तारीफ कर रहे हैं। ऐसे लोग अवसरवादी होते हैं। जिसके बाद कांग्रेस मंत्रियों ने गजेंद्र सिंह शेखावत को जमकर घेरा था।