फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Army Joins Rescue Operation In Rajasthan Rains Create Flood Like Situation in many districts

Rajasthan: प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, सेना के जवानों ने संभाला मोर्चा, आज भी तेज बारिश की चेतावनी

Tue, 23 Aug 2022 07:46 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 23 Aug 2022 07:46 PM IST
सार

बारां और झालावाड़ जिले में जलभराव वाले इलाकों में फंसे 50 से अधिक लोगों को एयरलिफ्ट करने के लिए वायुसेना के हेलीकॉप्टर को तैनात किया जा रहा है। धौलपुर और झालावाड़ में सेना की टुकड़ियां तैनात कर दी गई हैं। 

विज्ञापन
Army Joins Rescue Operation In Rajasthan Rains Create Flood Like Situation in many districts
कोटा की कॉलोनी में भरा पानी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में बारिश का दौर जारी है। मूसलाधार बरसात से प्रदेश के तीन जिलों झालावाड़, धौलपुर और बारां में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। ऐसे में पानी में फंसे लोगों को बचाने के लिए सेना को बुलाया गया है। इधर, मौसम विभाग ने आज मंगलवार को बांसवाड़ा, डूंगरपुर, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ जिले में भारी बारिश की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन


मंगलवार को एक अधिकारी ने बताया कि बारां और झालावाड़ जिले में जलभराव वाले इलाकों में फंसे 50 से अधिक लोगों को एयरलिफ्ट करने के लिए वायुसेना के हेलीकॉप्टर को तैनात किया जा रहा है। आपदा प्रबंधन एवं राहत विभाग के सचिव आशुतोष पेडनेकर ने बताया कि धौलपुर और झालावाड़ में सेना की टुकड़ियां तैनात कर दी गई हैं। जलभराव वाले इलाकों में फंसे लोगों को सेना के जवान निकाल रहे हैं। कोटा में भी बारिश से हालात काफी खराब हो गए हैं। यहां भी सेना को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से हालात यह हैं कि चंबल, परवन, पार्वती और कालीसिंध जैसी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बारां कलेक्टर नरेंद्र गुप्ता ने बताया कि शहर के दो स्थानों से करीब 15 लोगों को एयरलिफ्ट करना है, जबकि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने 81 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है। वहीं, झालावाड़ कलेक्टर भारती दीक्षित ने कहा कि नाव की मदद से 53 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है। एक अन्य जलभराव वाले स्थान पर 49 लोग फंसे हुए हैं। जिन्हें वायुसेना के हेलीकॉप्टर द्वारा एयरलिफ्ट किया जाएगा।

इसके अलावा उदयपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, धौलपुर और करौली में भी बारिश के कारण हालत खराब हैं। बचाव कार्य के लिए धौलपुर में भी सेना को लगाया गया है। वहीं, चंबल नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए करौली के कई गांव को खाली करा लिया गया है। लोगों को यहां से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed