{"_id":"60f0727954cd054d58146ed1","slug":"army-chief-gen-mm-naravane-witnesses-firing-of-various-artillery-guns-during-pokhran-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: सेना प्रमुख नरवणे ने पोखरण का दौरा किया, विभिन्न तोपों की गोलाबारी देखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: सेना प्रमुख नरवणे ने पोखरण का दौरा किया, विभिन्न तोपों की गोलाबारी देखी
Thu, 15 Jul 2021 11:08 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोखरण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोखरण
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:08 PM IST
सार
नरवणे ने जैसलमेर सैन्य स्टेशन का भी दौरा किया जहां वरिष्ठ कमांडरों ने उन्हें इस क्षेत्र में सेना की परिचालन तैयारियों के बारे में जानकारी दी, जिसे पाकिस्तान के साथ लगती सीमा के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।
विज्ञापन
जेनरल नरवणे तोपों की गोलाबारी देखते हुए
- फोटो : Twitter@adgpi
विस्तार
सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने गुरुवार को राजस्थान के पोखरण का दौरा किया और वहां विभिन्न तोपों की गोलाबारी देखी जिसमें घरेलू निर्माताओं द्वारा विकसित की जा रही तोपें भी शामिल थीं। अधिकारियों ने बताया कि नरवणे ने जैसलमेर सैन्य स्टेशन का भी दौरा किया जहां वरिष्ठ कमांडरों ने उन्हें इस क्षेत्र में सेना की परिचालन तैयारियों के बारे में जानकारी दी, जिसे पाकिस्तान के साथ लगती सीमा के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।
विज्ञापन
सेना ने कहा कि जैसलमेर पहुंचने के बाद सेना प्रमुख सेना की दक्षिणी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जे एस नैन के साथ पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज के लिए रवाना हो हुए, जहां उन्होंने स्वदेशी निर्माताओं द्वारा विकसित किए जा रहे उपकरणों सहित विभिन्न तोपों की गोलीबारी देखी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बाद में सेना प्रमुख ने जैसलमेर सैन्य स्टेशन का दौरा किया, जहां उन्हें कोणार्क कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग और अन्य कमांडरों ने परिचालन स्थिति और तैयारियों के बारे में जानकारी दी। सेना ने कहा कि जनरल नरवणे ने कोणार्क कोर के सैनिकों के साथ भी बातचीत की और उनसे प्रशिक्षण और दक्षता के उच्च मानकों को बनाए रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन
