{"_id":"626cd9dcd5ef9d5ac57a4b07","slug":"argument-between-two-communities-over-minor-issue-in-tonk-situation-under-control","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tonk: मामूली बात पर दो समुदाय आए आमने-सामने, पुलिस ने शांत कराया मामला, आरोपी पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tonk: मामूली बात पर दो समुदाय आए आमने-सामने, पुलिस ने शांत कराया मामला, आरोपी पकड़े गए
Sat, 30 Apr 2022 12:10 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:10 PM IST
सार
पुलिस का कहना है कि दो बाइकों की आपस में हल्की सी टक्कर होने के बाद विवाद हुआ था। दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांति करा दिया गया है।
विज्ञापन
कहासुनी के बाद बड़ी संख्या में जुटे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के टोंक में शुक्रवार देर रात दो पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी झगड़े में बदल गई। झगड़ा इतना बढ़ा कि समुदाय विशेष के लोगों ने बाइक सवार युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचकर शहर के व्यापारियों ने भी हंगामा शुरू कर दिया। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। पुलिस ने कुछ आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शहर के विकास विहार इलाके में दो पक्षों की कहासुनी झगड़े में बदल गई। झगड़ा इतना बड़ा कि समाज विशेष के लोगों ने बाइक सवार युवकों के साथ मारपीट कर दी। हमले में एक व्यापारी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही शहर के व्यापारी मौके पर पहुंच गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। घटना स्थल पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामला बढ़ता देख पुलिस के आला अधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके के पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने आक्रोशित लोगों से समझाइश देकर शांत कराया। साथ ही आरोपी युवक को भी गिरफ्तार किया गया। व्यापारी दर्शन ने पुलिस से कहा कि दो व्यापारी युवक बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान समुदाय विशेष के लोगों ने लूट के इरादे से उन पर हमला कर दिया। जिसमें एक व्यापारी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि पुलिस से मामूली झगड़ा बता रही है। पुलिस का कहना है कि दो बाइकों की आपस में हल्की सी टक्कर होने के बाद विवाद हुआ था। समझाइश के बाद क्षेत्र में शांति है और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन