फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   ANM-LHB union demonstrated in Dholpur took out rally against Gehlot government

Rajasthan: धौलपुर में एएनएम-एलएचबी संघ ने किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ रैली निकालकर कलेक्टर को दिया ज्ञापन

Tue, 23 May 2023 05:47 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 23 May 2023 05:47 PM IST
सार

धौलपुर में एएनएम और एलएचबी संघ ने अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया, इस दौरान रैली भी निकाली गई। एएनएम और एलएचबी हेल्थ वर्कर्स पिछले 23 दिन से धरने पर बैठे हुए हैं।

विज्ञापन
ANM-LHB union demonstrated in Dholpur took out rally against Gehlot government
कर्मचारियों ने निकाली रैली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के धौलपुर जिले में लंबित मांगों को लेकर एएनएम और एलएचबी संघ ने मंगलवार को गांधी पार्क में विशाल सभा का आयोजन किया। जिसके बाद सरकार के खिलाफ  रैली भी निकाली गई। शहर के प्रमुख बाजारों से होते हुए रैली कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची, जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ हेल्थ वर्कर्स ने जमकर नारेबाजी की। बाद में मांगों को लेकर जिला कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल को ज्ञापन भी सौंपा गया।

विज्ञापन


एएनएम और एलएचबी संघ की जिला अध्यक्ष सबीना बानो ने बताया राजस्थान एएनएम-एलएचबी संघ बीते 23 दिन से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर है। सरकार से संघ ग्रेड पे 28 सौ से बढ़ाकर 36 सौ रुपये और पदनाम परिवर्तन के साथ तमाम मांगें की जा रही हैं, लेकिन सरकार हमारे साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। मांगों को लेकर सरकार से वार्ता भी हुई थी, लेकिन सरकार ने संघ के साथ वादाखिलाफी की है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हेल्थ वर्कर समाज की रीड की हड्डी हैं। धरातल पर हेल्थ वर्कर्स द्वारा ही जिम्मेदारी के साथ काम किया जाता है। कोरोना महामारी के दौरान भी हेल्थ वर्कर ने जान की बाजी लगाकर समाज के लोगों को राहत प्रदान की थी। इसके बाद भी सरकार स्वास्थ्य कर्मियों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने मांगों को जल्द नहीं माना तो सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed