{"_id":"63cbe164004aee10f564c594","slug":"animal-in-the-grip-of-unknown-disease-in-renwal-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: रेनवाल में लंपी वायरस के बाद फिर फैली अज्ञात बीमारी, पशुपालकों में दहशत, जानें कितने पशुओं की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: रेनवाल में लंपी वायरस के बाद फिर फैली अज्ञात बीमारी, पशुपालकों में दहशत, जानें कितने पशुओं की हुई मौत
Sat, 21 Jan 2023 06:33 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 21 Jan 2023 06:33 PM IST
सार
जयपुर जिले के रेनवाल में गोवंश में फैले लंपी वायरस के बाद अब किसी अज्ञात बीमारी ने यहां सूअरों को अपनी चपेट में ले रखा है। पशुपालकों का कहना है कि इस बीमारी से उनके 800 से ज्यादा पशुओं की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
पशुओं में फैली बीमारी की जानकारी देते पशुपालक।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोवंश में फैले लंपी वायरस के बाद अब फिर किसी अज्ञात वायरस ने सुअरों को अपनी चपेट में ले लिया है। सुअरों में आई अचानक बीमारी से रेनवाल इलाके में करीब 800 से ज्यादा सुअरों की मौत हो गई है। अज्ञात बीमारी से क्षेत्र के सूअर पालकों में दहशत का माहौल है और वे इसे लेकर चिंतित नज़र आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि पशुपालन विभाग इस मामले में गंभीरता नहीं दिखा रहा है। पशु चिकित्सक इसे ब्रोंकाइटिस या मामूली बीमारी बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में अज्ञात बीमारी की चपेट में आने से बड़ी संख्या में सूअरों की मौत हो गई है। सूअरों की मौत से पशुपालक मायूस हैं। उनका कहना है कि सुअरों में आई बीमारी को लेकर पशु चिकित्सा विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है। बड़ी संख्या में सुअरों की मौत से संक्रमण का खतरा बना हुआ है। साथ ही सुअरों की मौत से उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। सुअर पालकों ने सरकार और प्रशासन से बीमार सुअरों का इलाज करने और सुअरों की मौत का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
इतनी ज्यादा मौत की जानकारी नहीं
इधर, पशु चिकित्सा अधिकारी सूरजमल दरिया का कहना है कि कुछ दिनों पूर्व दो-चार सूअर के बीमार होने की जानकारी मिली थी, जिनका इलाज भी किया गया था। प्रारंभिक तौर पर सुअरों के निमोनिया, ब्रोंकाइटिस, सर्दी जुकाम से ग्रसित होने की संभावना है। क्षेत्र में इतनी बड़ी संख्या में सुअरों की मौत की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन