फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   youth murder lovers mother in law in Bhiwadi of Alwar

Rajasthan: प्रेमी ने लिया प्रेमिका की मौत का बदला, दोस्तों के साथ मिलकर सास को मौत के घाट उतारा

Sun, 04 Sep 2022 10:58 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 04 Sep 2022 10:58 AM IST
सार

अलवर में एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली थी। ऐसे में उसके प्रेमी ने उसकी सास की गला घोटकर हत्या कर दी। पुलिस ने प्रेमी और उसके दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
youth murder lovers mother in law in Bhiwadi of Alwar
अलवर में हत्या - फोटो : Social Media

विस्तार

अलवर के भिवाड़ी में लूट के बाद एक वृद्धा की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि वृद्धा की बहू ने आत्महत्या कर लिया था। ऐसे में गुस्साए प्रेमी पति को मारने घर पहुंच गया लेकिन वह वहां नहीं मिला। ऐसे में उसने प्रेमिका के सास की हत्या कर दी।

विज्ञापन


मुण्डावर थाना पुलिस ने थाना सिंभावली जिला हापुड उत्तर प्रदेश निवासी अक्षय उर्फ चीनू पुत्र सुबोध राठी (22) और दीपक यादव पुत्र ओमवीर सिंह (22) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में उपयोग में ला गई एक कार, लूटी गई चांदी की अंगूठी और 2 जोड़ी चांदी की चुटकी बरामद की है। 

विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका कृष्णा देवी की बहू की करीब एक महीने पहले जहर खाने से मौत हो गई। उसकी बहू का गांव के ही अंकुर जाट से प्रेम संबंध थे। अंकुर अपनी प्रेमिका के ससुराल भी आता-जाता रहता था। उसके जहर खाकर खुदकुशी कर लेने के कारण वह कृष्णा देवी और उसके बेटे बलराम से नफरत करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमिका की मौत का बदला लेने के लिए अंकुर गांव के अपने साथी गोल्डी उर्फ गोलू, अक्षय राठी, दिग्विजय सिंह उर्फ दिग्गज जाट और दीपक के साथ घटना की रात 25 अगस्त को अक्षय की कार से सिहाली गांव आया। उसने मृतका के घर से कुछ दूरी पर कार को खड़ा किया और दीवार कूदकर घर के अंदर चले गए। अक्षय राठी और दीपक गेट के पास खड़े होकर निगरानी करने लगे। अंकुर, गोल्डी उर्फ गोलू और दिग्विजय सिंह ने वृद्धा कृष्णा देवी की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद लूट की वारदात दिखाने के लिए मृतका के घर से सोने-चांदी के आभूषण, एलईडी और ट्रैक्टर चोरी कर ले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed