{"_id":"62cc28cbe1c3f42b0766f783","slug":"udaipur-murder-case-controversy-in-alwar-district-over-udaipur-murder-accused-arrested-fear-of-tension","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur Murder Case: उदयपुर हत्या को लेकर अलवर जिले में विवाद, आरोपी गिरफ्तार, तनाव की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur Murder Case: उदयपुर हत्या को लेकर अलवर जिले में विवाद, आरोपी गिरफ्तार, तनाव की आशंका
Mon, 11 Jul 2022 07:12 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 11 Jul 2022 07:12 PM IST
सार
अलवर जिले के किशनगढ़बास खैरथल के पास के गांव श्यामाका में उदयपुर घटना के वीडियो को लेकर विवाद हो गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
उदयपुर में मारे गए कन्हैयालाल और दोनों आरोपी
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बकरीद से एक दिन पहले शनिवार को अलवर जिले के किशनगढ़बास खैरथल के करीब श्यामाका गांव में विवाद हो गया। दो लोग वीडियो देख रहे थे, तब दूसरे पक्ष के लोगों का उनसे विवाद हुआ। इसे लेकर रविवार को बकरीद पर गांव में तनाव रहा। इसे देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया था।
घटना शनिवार की है। किशनगढ़बास के डीएसपी अतुल अग्रे ने बताया कि खैरथल थाने में दलित महिला निशा पत्नी गुलशन जाटव ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसका कहना था कि शनिवार शाम छह बजे उसका देवर मनोज पुत्र रमेश गांव के दो युवकों के साथ मोबाइल पर उदयपुर की घटना का वीडियो देख रहे थे। तभी गांव में रहने वले जुहरू खां के लड़के शब्बीर व आजाद खान ने मनोज और उसके पिता के साथ मारपीट की।
शिकायत के अनुसार इस घटना के थोड़ी देर बाद शब्बीर खान अपने लड़के नूरदिन, हामिद व राहुल पुत्र समसू के लड़के को लेकर आया। उसने ससुर व देवर के साथ फिर मारपीट की। महिला बीचबचाव करने गई तो उसके सिर से दुपट्टा खींचकर उसके साथ भी अभद्र व्यवहार किया। गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस को सूचना देने पर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने रविवार को इस मामले में शब्बीर खां को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
बकरीद पर पुलिस बंदोबस्त
रविवार को बकरीद होने की वजह से गांव में थोड़ा तनाव था। हालात काबू करने के लिए पुलिस ने शनिवार रात को ही विशेष इंतजाम किए थे। पुलिस बंदोबस्त किया गया था। देर रात को वरिष्ठ अधिकारी भी तैनात किए गए। पुलिस की मौजूदगी में ही ईद की नमाज पढ़ी गई। दूसरी और पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कई स्थानों पर दबीश भी दी। पूर्व विधायक रामहेत यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव के कारण पुलिस घटना को सामान्य बताकर पीड़ित पक्ष पर राजीनामा के दबाव बना रही है।