{"_id":"6430e232e41638ab22034647","slug":"two-including-bsf-jawan-killed-in-collision-of-two-motorcycles-in-alwar-rajgarh-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar: राजगढ़ हाईवे पर हादसा, दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में बीएसएफ जवान समेत दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar: राजगढ़ हाईवे पर हादसा, दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में बीएसएफ जवान समेत दो की मौत, एक घायल
Sat, 08 Apr 2023 09:10 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 08 Apr 2023 09:10 AM IST
सार
राजगढ़ थाना अंतर्गत पिनान कस्बे विद्युत जीएसएस के पास दो मोटरसाइकिलों की आपस की टक्कर में बीएसएफ जवान समेत दो लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन
राजगढ़में सड़क हादसा
- फोटो : social media
विस्तार
राजगढ़ थाना अंतर्गत पिनान जीएसएस के पास हाईवे पर दर्दनाक हादसे में एक बीएसएफ जवान समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसा शुक्रवार रात पिनान कस्बे विद्युत जीएसएस के पास दो मोटरसाइकिलों के आपस में टकराने से हुआ। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से मृतक व घायलों को अलवर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल में तैनात बीएसएफ का जवान महामन सिंह छुट्टी पर घर आया हुआ था। यहां वो हादसे का शिकार हो गया। वहीं अन्य बाइक सवार दूसरे मृतक की पहचान यूसुफ के रूप में हुई है। वहीं, यूसुफ के पिता कालू गंभीर रूप से हो है। उनका राजीव गांधी सामान्य अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में इलाज चल रहा है। दोनों के शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मृतक बीएसएफ जवान के दो बच्चे हैं। पुलिस ने बताया कि मृतक यूसुफ (20) अपने पिता कालू के साथ रिश्तेदारी में गया था। समारोह से लौटते समय पिनान में जीएसएस के पास हादसा हो गया। वहीं, माहमन सिंह राजपूत (उम्र 35 साल) पिनान का रहने वाला था।
विज्ञापन