फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Two arrested in the case of trapping a Home Guard jawan

Rajasthan: होमगार्ड जवान को फंसाने का मामला, दो खुद आए शिकंजे में; कार्रवाई को लेकर एसीबी ने भी चूक

Sat, 31 Aug 2024 10:02 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 31 Aug 2024 10:02 AM IST
सार

Rajasthan: होमगार्ड जवान के खिलाफ की गई ट्रैप कार्रवाई में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की बड़ी चूक सामने आई है। एसीबी ने जवान के खिलाफ कार्रवाई निरस्त कर शिकायतकर्ता समेत तीन जनों के खिलाफ शिवाजी पार्क थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इनमें दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।
 

विज्ञापन
Two arrested in the case of trapping a Home Guard jawan
दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक दिन पहले होमगार्ड के एक जवान सहजुद्दीन को 30 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार करने के अगले ही दिन एसीबी बैकफुट पर आ गयी। शिकायतकर्ता ने अपने ही साथी होम गार्ड का जवान बताकर फर्जी सत्यापन कराया था। इस मामले में एसीबी ने अपनी गलती स्वीकार कर सहजूद्दीन को निर्दोष मान कर रिहा कर दिया।

विज्ञापन


इसके बाद एसीबी ने झूठी शिकायत करने वाले महबूब अली और उसके साथी कपिल जाटव को शिवजी पार्क थाना पुलिस को सौंप दिया। साथ ही एसीबी के डीवाइएसपी महेंद्र मीणा ने पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार शिकायत केता महबूब अली ने निवासी दोहली थाना रामगढ़ उसके भाई मकसूर और उसके साथी कपिल जाटव मोहल्ला नगर थाना डीग ने धोखाधड़ी और साजिश रचकर होमगार्ड जवान सहजूद्दीन के खिलाफ रिश्वत का मामला दर्ज करवाया था।
विज्ञापन


महबूब अली ने कपिल जाटव को होमगार्ड जवान बताकर फर्जी सत्यापन भी करा दिया था। एसीबी ने सहजुद्दीन को अलवर कलेक्ट्रेट गेट पर 30 हजार रुपए रिश्वत मामले में किया था। उससे प्लॉट खरीदने की बातचीत की और उसकी रकम को रिश्वत देना बताया। फर्जी तरीके से रिश्वत लेने का ऑडियो बना लिया। इसके बाद एसीबी ने ट्रैप कर लिया। मामले की जयपुर तक शिकायत होने के बाद जांच में पता चला कि यह मामला झूठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब ACB ने परिवादी व इस षड़यंत्र में शामिल तीन जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अब उप अधीक्षक पुलिस की ओर से शिवाजी पार्क थाने में आरोपियों के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता अन्तर्गत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। मामले में आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। महबबू अली, मकसूर और कपिल तीनों ने मिलकर सहजूदीन को फंसाया है। इन्होंने मिलकर सहजुद्दीन से 450 गज के तीन प्लॉट का सौदा किया। उसका अग्रिम पैसा देने की योजना बनाई। जिसे रिश्वत बता कर उसे फंसाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed