फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Tiger ST-2303 came out from Sariska's buffer zone

Rajasthan: सरिस्का के बफर जोन से निकला टाइगर एसटी-2303, अब अलवर सीमा में हुआ दाखिल; ग्रामीणों ने देखे पगमार्क

Sat, 31 Aug 2024 09:33 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 31 Aug 2024 09:33 AM IST
सार

Rajasthan: टाइगर एसटी-2303 हरियाणा में झबुआ के जंगलों से निकलकर अलवर सीमा से सटे गांव बघाना पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि झाबुआ के 700 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैले जंगल इसे इतने भा गए कि यह वहीं डेरा जमाये रहा। 
 

विज्ञापन
Tiger ST-2303 came out from Sariska's buffer zone
टाइगर एसटी-2303 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरिस्का के बफर जोन से निकला टाइगर एसटी-2303 हरियाणा में झबुआ के जंगलों से निकल कर अलवर सीमा से सटे गांव बघाना पहुंच गया है। राजस्थान और हरियाणा के वनकर्मी इस बाघ को पकड़ने में अभी तक नाकाम रहे हैं। यह टाइगर 15 अगस्त को निकला था और मुंडावर के दरबारपुर गांव में चार लोगों को घायल भी कर चुका था।

विज्ञापन


झाबुआ के 700 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैले जंगल इसे इतने भा गए कि यह वहीं डेरा जमाये रहा। झाबुआ के जंगलों में वन विभाग ने कैमरा ट्रेप भी लगाए, जिनमें दो बार यह टाइगर नजर आया। वन कर्मियों को कई बार इसकी साइटिंग भी हुई, लेकिन वह कर्मी बाघ को ट्रेंक्यूलाइज नहीं कर सके। अब यह झाबुआ के जंगल से निकलकर बघाना में पहुंच गया है। यह गांव जिले के कोटकासिम में पड़ता है और वहां के लोगों ने टाइगर के पगमार्क देखे जाने की सूचना वन विभाग को दे दी थी। सरिस्का से एक टीम तुरन्त ही वहां पहुंची और एसटी 2303 के पगमार्क होने की पुष्टि कर दी। उधर चार टीम झबुआ के जंगलों में ही टिकी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed