फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Three children including father killed in tempo and tractor collision in Alwar

Alwar: टैंपों सवार परिवार को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, पिता समेत तीन बच्चों की मौत, लोगों ने फूंका ट्रैक्टर

Fri, 07 Apr 2023 01:12 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 07 Apr 2023 01:12 PM IST
सार

राजस्थान के अलवर में कठूमर क्षेत्र के पास हुए हादसे में व्यक्ति और उसके तीन बच्चों की मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने मौके पर पुलिस पर पथराव कर दिया।

विज्ञापन
Three children including father killed in tempo and tractor collision in Alwar
हादसे के बादलोगों ने ट्रैक्टर में लगाई आग - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान के अलवर में एक दर्दनाक हादसे में पिता और उसके तीन बच्चों की मौत हो गई। गुरुवार की देर रात कठूमर क्षेत्र एक टैंपो और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में व्यक्ति की महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने उसको अस्पताल पहुंचाया। गुस्साए लोगों ने ट्रैक्टर में आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी लोगों ने गुस्से में पत्थर बरसाए।

विज्ञापन


विज्ञापन


अलवर के पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि रात को टैंपो और ट्रैक्टर की भिड़ंत में व्यक्ति और उसके तीन बच्चों की मौत से लोगों में काफी गुस्सा है। इस वजह से मौके पर गई पुलिस पर भी लोगों ने हमला किया है। इस कारण से मृतकों को शवगृह नहीं भेजा जा सका है। जानकारी है कि टेंपो मालिक अपने परिवार के साथ घर जा रहा था तभी ये हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा कठूमर क्षेत्र के पास हुआ है। घटना का शिकार परिवार भी यहीं का रहने वाला है। स्थानीय होने के कारण लोग परिवार को जानते थे। यही वजह रही कि लोगों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने हादसे के बाद ट्रैक्टर को तो आग लगा दी। साथ ही मौके पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव कर दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस दमकल के साथ मौके पर पहुंची तो स्थानीय लोगों ने उन पर भी पथराव किया। लोगों के हमले में एक पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लोगों को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मरने वालों में करीब 40 साल के मुरारी राव और उनके दो बेटों और एक बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं, उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed