फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Thieves stole CCTV meter box from Alwar police control room

Alwar: पुलिस कंट्रोल रूम में ही चोरों ने किया हाथ साफ, सीसीटीवी के मीटर बॉक्स निकाल ले गए चोर

Sat, 05 Aug 2023 07:15 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 05 Aug 2023 07:15 PM IST
सार

शहर में कुल 184 पोल पर 150 मीटर बॉक्स लगे हुए हैं। ये बॉक्स करीब तीन साल से रखे हुए थे, जहां कनेक्शन होते थे वहां मीटर बॉक्स लगा दिए जाते थे।

विज्ञापन
Thieves stole CCTV meter box from Alwar police control room
पोल पर लगा सीसीटीवी का मीटरबॉक्स। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अलवर पुलिस कंट्रोल रूम पर चोरी होने का मामला सामने आया है, जहां से चोर सीसीटीवी के काम आने वाले मीटर बॉक्स ही चुराकर ले गए।

विज्ञापन


खास बात तो यह है कि इन्हीं सीसीटीवी से चोर और अपराधी पकड़ में आते हैं, लेकिन यहां के फुटेज पुलिस को हाथ नहीं लगे हैं। आखिर में कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज करा कर जांच शुरू कर दी है। अभय कमांड में काम करने वाली कंपनी के सीनियर इंजीनियर मनोज सैनी ने बताया कि ये मीटर पुलिस कंट्रोल रूम में सीढ़ियों के नीचे रखे थे। 
विज्ञापन


करीब 35 मीटर बॉक्स थे। 27 जुलाई को मीटर बॉक्स की जरूरत पड़ी तब मीटर बॉक्स नहीं दिखे। वहां केवल पांच मीटर बॉक्स थे। इसके बाद कोतवाली पुलिस में चार अगस्त को मामला दर्ज कराया है। मनोज सैनी ने बताया कि शहर में आंबेडकर सर्किल से आरटीओ तक मीटर बॉक्स लगाने की जरूरत है, लेकिन अब मीटर बॉक्स 30 चोरी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में कुल 184 पोल पर 150 मीटर बॉक्स लगे हुए हैं। ये बॉक्स करीब तीन साल से रखे हुए थे। जहां कनेक्शन होते थे। तब मीटर बॉक्स लगा देते थे। 184 पॉल के साथ 184 मीटर बॉक्स लेकर आए थे। अब मीटर बॉक्स लगाने की आरटीओ रोड पर जरूरत पड़ी। तब मीटर बॉक्स देखे तो गायब मिले। इसके बाद मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed