फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   There was a huge crowd of women at the bus stand on the occasion of Rakshabandhan festival,

Alwar: रक्षाबंधन पर्व पर बस स्टैंड पर रही महिलाओं की भारी भीड़, रात 12 बजे तक मुफ्त रहेगी निगम की सेवा

Mon, 19 Aug 2024 11:49 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 19 Aug 2024 11:49 AM IST
सार

Alwar: अलवर रक्षाबंधन पर अपने घर जाने वाले लोगों और भाइयों के पास जाने वाली बहनों की सोमवार को बस स्टैंड पर भीड़ रही। बस स्टैंड पर लगभग सभी रूट की बसों में महिलाओं की भीड़ देखी गई। 
 

विज्ञापन
There was a huge crowd of women at the bus stand on the occasion of Rakshabandhan festival,
बसों में महिलाओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर में रक्षाबंधन के अवसर पर बस स्टैंड पर बस लगते ही लोग बस के अंदर घुसने के लिए मशक्कत करते नजर आए। रोडवेज प्रशासन ने महिलाओं को रविवार रात 12 बजे से सोमवार रात 12 बजे तक बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है। राखी के त्यौहार पर बस स्टैंड पर महिलाओं में निःशुल्क यात्रा करने का काफी उत्साह देखा गया और महिलाओं ने भी राजस्थान सरकार की काफी सराहना की। इसके अलावा रोडवेज प्रशासन ने भी महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा करने के लिए बहुत ही अच्छे खास इंतजाम किए हुए हैं।

विज्ञापन


इस मौके पर पूछताछ विंडो पर बैठे चतर सिंह ने बताया कि राजस्थान सरकार के निर्देश अनुसार रविवार रात 12 बजे से सोमवार रात 12 बजे तक रक्षाबंधन के त्यौहार को देखते हुए महिलाओं को रोडवेज में नि:शुल्क यात्रा करवाई जा रही है और यह विशेष छूट लोकल बस ओर एक्सप्रेस बसों में की गई है। राजस्थान की सीमा के अंदर महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा प्रदान की जा रही है। वहीं अधिक यात्री भार के चलते अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है, जिस रूट पर भी यात्री भार अधिक होगा, वहां पर तुरंत बस की व्यवस्था की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed