{"_id":"6809c43a388551d157039d2e","slug":"there-was-a-bloody-conflict-over-land-dispute-couple-and-daughter-injured-alwar-news-c-1-1-noi1339-2868474-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, व्यक्ति पर फरसी के वारकर काटी नाक, पत्नी का तोड़ दिया हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, व्यक्ति पर फरसी के वारकर काटी नाक, पत्नी का तोड़ दिया हाथ
Thu, 24 Apr 2025 11:31 AM IST
अलवर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अलवर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 11:31 AM IST
सार
राजस्थान के भिवाड़ी स्थित चोपानकी थाना क्षेत्र के सारे कला गांव में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विरोध करने पर व्यक्ति के परिवार पर लाठी-फरसी से जानलेवा हमला कर दिया गया।
विज्ञापन
घायलों को लाया गया अस्पताल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भिवाड़ी के चोपानकी थानांतर्गत गांव सारे कला में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। झगड़ा तब ज्यादा हुआ, जब कुछ लोग जेसीबी ओर ट्रैक्टर लेकर आम रास्ते को बंद करने का प्रयास कर रहे थे।इस पर जब स्थानीय निवासी असगर ने विरोध किया तो झगड़ा ज्यादा बढ़ गया और लाठी फरसी निकल आईं। आरोपियों ने असगर और उसकी पत्नी रहीसन पर प्राणघातक हमला कर दिया। हमलावरों में अरशद, इस्लाम, हारून, नरसी, जहीर, मुक्की, असला, कुम्म नसीर आदि शामिल थे। इन लोगों ने फरसी के वार से असगर की नाक काट दी, उसको 15 टांके आये हैं। इसके अलावा असगर की कमर पर भी कई टांके आये हैं। हमलावरों ने उसकी कमर पर भी फरसी से हमला कर दिया था।
ये भी पढ़ें- पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले नीरज का पार्थिव शरीर जयपुर पहुंचा, कई नेता एयरपोर्ट पर रहे मौजूद
हमलावरों ने असगर की पत्नी रहीसन के हाथ पर लाठी से वार कर किया, जिससे उसका हाथ टूट गया। इसके अलावा हमलावरों ने असगर की बेटी सुष्मीना के हाथ पर भी लाठी मारी। उसका हाथ भी टूट गया और उसके कंधे पर भी फ्रेक्चर आया है। इसके अलावा हमलावरों ने असगर के बेटे इस्लामुद्दीन पर भी हमला किया। इससे उसके भी गम्भीर चोट आई है। इनमे से सुष्मीना को टपूकड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि बाकियों को हालत गम्भीर होने पर टपूकड़ा से रेफर किया गया है। हमलावरों ने पीड़ीत पक्ष को जान से मारने की धमकी भी दी है। इस मामले में लिखित शिकायत पीड़ित पक्ष की ओर से चोपानकी पुलिस थाने में पेह कर दी है। पुलिस ने उस पर कार्रवाई भी शुरू कर दी है। पुलिस हमलावरों को तलाश कर रही है, जिनके नाम रिपोर्ट में दिए गए है। ये सभी घटना के बाद फरार हो गए।