फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   rising rAlwar News: MOUs worth Rs 19,600 crores at Rising Rajasthan Summit in Bhiwadiajsthan

Alwar News: भिवाड़ी में राइजिंग राजस्थान समिट में हुए 19,600 करोड़ के एमओयू, 96 हजार रोजगार के अवसर

Mon, 25 Nov 2024 10:00 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Mon, 25 Nov 2024 10:00 PM IST
सार

भिवाड़ी में जिला स्तरीय राइजिंग राजस्थान समिट में 19,600 करोड़ रुपये के 255 एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए, जिससे 66,000 प्रत्यक्ष और 30,000 अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस अवसर पर भिवाड़ी के विकास को गति देने और हरित भिवाड़ी बनाने की योजनाओं की घोषणा की।

विज्ञापन
rising rAlwar News: MOUs worth Rs 19,600 crores at Rising Rajasthan Summit in Bhiwadiajsthan
राजस्थान राएजिंग में उपस्थित नेता व उद्यमी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होंडा कंपनी भिवाड़ी में सोमवार जिला स्तरीय राइजिंग राजस्थान समिट कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें 19 हजार 600 करोड़ के 255 एमओयू हस्तांतरित किए गए, जिससे 66 हजार लोगों को प्रत्यक्ष तथा लगभग 30 हजार अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि राजस्थान में सरकार को संभालने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व में राजस्थान में तेजी से जल तथा निवेश के लिए दो मोर्चों पर अद्भुत कार्य हुआ है। इस शृंखला में भिवाड़ी में जो आज इन्वेस्टमेंट सबमिट का कार्यक्रम उसके लिए सबसे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल जी को धन्यवाद देता हूं।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि सांसद बनने के बाद भिवाड़ी के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहा हूं। उन्होंने कहा कि किसानों की सबसे बड़ी समस्या भूमि परिवर्तन की है। इस समस्या का सरकार से बात करके एक एजेंसी के अंतर्गत लाकर भिवाड़ी के विकास का काम करेंगे। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि भिवाड़ी को आगे बढ़ाने के लिए स्मार्ट पार्किंग सहित हरा भरा बनाने की जरूरत है, जिससे कि आने वाले समय में हिंदुस्तान में ग्रोथ के पैमाने पर भिवाड़ी अपने आप को अलग से स्थापित कर पाएगा। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि जिस तरह बगड़ राजपूत में कचरा संशोधन केंद्र और जल संशोधन प्लांट शुरू किया है, इस तरह भिवाड़ी में भी इन प्लांटो की आवश्यकता है, जिससे कि यह क्षेत्र स्वच्छ बन सके, जल्द ही यहां इस तरह के प्लांट शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो राजस्थान राएजिंग

मास्टर डेनेज प्लान के लिये 355 करोड़ रुपये मंजूर 
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि भिवाड़ी में जो सबसे बड़ी समस्या जल भराव की थी निराकरण के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भिवाड़ी में मास्टर डेनेज प्लान के लिये 355 करोड़ रुपये मंजूर किये और उसकी डीपीआर का कार्य प्रगतिरत है। उन्होंने कहा कि देश में और प्रदेश में मोदी जी की सरकार है, जो कहती है वह करती है। उन्होंने कहा कि विकसित भिवाड़ी को हम भय मुक्त भिवाड़ी भी बनाना चाहते हैं। पिछले दो वर्षों से बंद पड़े सिटी सर्विलांस प्रोजेक्ट को शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि भय मुक्त भिवाड़ी में किसी तरह का कोई समझौता नहीं होगा। वह हमेशा निवेशको और व्यापारियों की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे।

50-50 एकड़ के दो नगर वन बनाए जाएंगे
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि बाबा मोहन राम के स्थान के पास पहाड़ी पर 50-50 एकड़ के दो नगर वन बनाए जाएंगे, जिससे भिवाड़ी को हरित भिवाड़ी बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में सबसे बड़े समस्या सड़कों पर झूलते हुए बिजली के तार हैं जिन्हें भूमिगत करवाया जाएगा, साथ ही यहां की सड़कों की भी चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने नौजवानों को संदेश देते हुए कहां की नौजवानों के पास स्किल है उसे स्केल में बदल कर उसकी ब्रांडिंग और मार्केटिंग करें और सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं उन्होंने युवाओं के लिए खास संदेश में कहा कि नशे से दूर रहे।

भौगोलिक दृष्टि से राजस्थान सबसे बड़ा प्रदेश
तिजारा विधायक महंत बालक नाथ योगी ने कहा कि भौगोलिक दृष्टि से राजस्थान सबसे बड़ा प्रदेश है तथा भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उद्यमी रोजगार का सृजन करते हुए विकसित भारत तथा विकसित राजस्थान की संकल्पना को साकार करने में अपनी अहम भूमिका निभाएं। इसके साथ ही उन्होंने सभी उद्यमियों को आश्वासन दिया कि उनके समक्ष आने वाली सभी समस्याओं का समाधान तय समय अवधि में किया जाएगा। इस दौरान विधायक मुंडावर ललित यादव एवं जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर ने भी अपना उद्बोधन दिया।

जिला औद्योगिक गतिविधियों का एक प्रमुख केंद्र
जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने कहा की खैरथल-तिजारा जिले का उदाहरण उद्योग की दृष्टि से उल्लेखनीय है। यह जिला औद्योगिक गतिविधियों का एक प्रमुख केंद्र है। यहां पर होंडा, सेंट गोबेन, जिलेट, जैक्वार और अन्य सैकड़ों कंपनियां सफलतापूर्वक कार्यरत हैं। ये कंपनियां न केवल इस क्षेत्र के युवाओं को रोजगार प्रदान कर रही हैं, बल्कि राजस्थान की अर्थव्यवस्था में भी अहम योगदान दे रही हैं। उन्होंने सभी निवेशकों से अपील कि वे इस अवसर का लाभ उठाएँ और राजस्थान को अपना औद्योगिक गंतव्य बनाएं। उन्होंने प्रशासन द्वारा सभी उद्योगपतियों को पूरा सहयोग देने की बात कही। उन्होंने ने राज्य सरकार द्वारा उद्यमियों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ तथा छूट प्राप्त कर जिले में और अधिक निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही 9 से 11 दिसंबर को राज्य स्तरीय राइजिंग राजस्थान समिट में भाग लेने के लिए सभी उद्यमियों को आमंत्रित भी किया।


कई तरह के लगे स्टॉल
आयोजन में मुख्य रूप से ऑटो मोबाईल इन्जिनियरिगं क्षेत्र में 37 उद्योगो मे 1286 करोड़ रुपये निवेश तथा 3368 व्यक्तियों को रोजगार एवं आईटी, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंडस्ट्रियल, पार्क, फर्नीचर, टूरिज्म, वेयरहाउस, प्लास्टिक, रियल स्टेट, रिन्यूएबल एनर्जी, फुटवियर, टेक्सटाइल, पैकेजिंग, केमिकल, स्पोर्ट, ई-वेस्ट आदि प्रमुख क्षेत्र शामिल है। कार्यक्रम में श्रीराम पिस्टन, होंडा, स्वयं सहायता समूह, राजीविका स्वयं सहायता समूह, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र, पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी, रीको सहित विभिन्न स्टॉल लगाए गए, जिसमें संबंधित योजनाओं की जानकारियां साझा की गई।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार चौधरी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीड़ा अतुल प्रकाश, अतिरिक्त जिला कलेक्टर खैरथल शिवपाल जाट, अतिरिक्त जिला कलेक्टर भिवाड़ी अश्विन के पंवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल साहू, उपखंड अधिकारी लाखन सिंह गुर्जर सहित विभिन्न उद्योग संगठन के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा इन्वेस्टर शामिल हुए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed