फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Rajasthan News: St 30 gave birth to three cubs in Sariska, cubs captured on camera; see first glimpse

Rajasthan News: सरिस्का से खुशखबरी St 30 ने तीन शावकों को दिया जन्म, कैमरे में कैद हुए शावक; देखें पहली झलक

Tue, 29 Apr 2025 04:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 29 Apr 2025 04:01 PM IST
सार

Sariska News: सरिस्का बाघ अभयारण्य में बाघिन एसटी-30 ने तीन शावकों को जन्म दिया है। वन विभाग के अधिकारी लगातार एसटी-30 और उसके शावकों की निगरानी कर रहे हैं।बाघों की विलुप्त हो चुकी आबादी को फिर से पनपाने के लिए एसटी-30 को रणथंभौर से यहां शिफ्ट किया गया था।

विज्ञापन
Rajasthan News: St 30 gave birth to three cubs in Sariska, cubs captured on camera; see first glimpse
एसटी 30 ने दिया तीन शावकों को जन्म - फोटो : AI Image- Freepik

विस्तार

राजस्थान के सरिस्का बाघ अभयारण्य से वन्य जीव प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर आई है। यहां बाघिन एसटी-30 ने तीन शावकों को जन्म दिया है। वन विभाग के अधिकारियों को एसटी-30 अपने तीन शावकों के साथ नजर आई है। सरिस्का में बाघों की आबादी को फिर से स्थापित करने के लिहाज से तीन शावकों का जन्म मील का पत्थर माना जा रहा है। अवैध शिकार के चलते सरिस्का में एक वक्त पर बाघों की आबादी पूरी तरह से खत्म हो गई थी। इसके बाद बाघ पुनर्वास कार्यक्रम के तहत यहां रणथंभौर से बाघों को शिफ्ट करने का काम शुरू किया गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bikaner Foundation Day: बीकानेर यानी रेगिस्तान की गोद में रची तहजीब, जहां दिलों में बसती रवायत
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बाघिन एसटी-30 भी रणथंभौर से यहां 2023 में ही शिफ्ट की गई थी। यहां इसे टहला रेंज के बघानी एरिया में छोड़ा गया था। अब बाघिन की सफल ब्रीडिंग ने टाइगर कंजरवेशन अथॉरिटी के अफसरों के चेहरों पर खुशी ला दी है। वन विभाग के अधिकारियों ने बाघिन और उसके शावकों की मॉनिटरिंग भी बढ़ा दी है। इधर, वन मंत्री संजय शर्मा ने भी शावकों के जन्म पर वन प्रेमियों को बधाई दी है। 


 
इसके साथ ही सरिस्का में बाघों की आबादी बढ़कर 45 हो गई है। इनमें से 21 शावक बताए जा रहे हैं। बाघिन एसटी-30 अपने शावकों के साथ कैमरे में भी कैद हुई है। गौरतलब है कि रणथंभौर में भी बाघिन आरबीटी-2313 ने दो शावकों को जन्म दिया है। ये दोनों शावक भी सोमवार सुबह कैमरे में कैद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed