Rajasthan News: अलवर के भर्तृहरी धाम में मिला युवक का शव, सिर पर थे चोट के निशान; मंदिर परिसर में हड़कंप
Alwar News: अलवर जिले के भर्तृहरी धाम में 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सिर पर चोट के निशानों के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने एफएसएल जांच शुरू कर दी है और मामले की गहन पड़ताल जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भर्तृहरी धाम में एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। पवित्र स्थल पर शव मिलने से श्रद्धालुओं में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
मृतक की पहचान और शुरुआती जांच
पुलिस के अनुसार, शव अकबरपुर थाना क्षेत्र के भर्तृहरी मंदिर के पास पुरुष स्नानघर के समीप मिला। मृतक की पहचान अलवर के खजाना मोहल्ला निवासी लाऊ पुत्र मिश्रीलाल के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से कुछ सुराग बरामद किए हैं, जिन्हें जांच के लिए एफएसएल टीम को भेजा गया है।
हत्या की आशंका पर जांच तेज
प्राथमिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, क्योंकि मृतक के सिर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस ने घटनास्थल से मिले सभी सामान को अपने कब्जे में लेकर हत्या की विभिन्न संभावनाओं पर जांच शुरू कर दी है। मृतक के पैरों में जूते और शरीर पर कपड़े मौजूद थे। उसकी उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें- Bharatmala Expressway Accident: शादी से लौट रही कार के उड़े परखच्चे, एक परिवार के तीन लोगों की मौत; दो गंभीर
ग्रामीणों में आक्रोश और निष्पक्ष जांच की मांग
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि भर्तृहरी मंदिर परिसर में पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन किसी मामले का अब तक खुलासा नहीं हुआ। ग्रामीणों ने इस बार पुलिस से निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
पुलिस की जांच जारी
अकबरपुर थाना अधिकारी मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मृतक मंदिर परिसर में अकेला आया था या किसी अन्य व्यक्ति के साथ। अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहराई से जांच जारी है और सभी संभावित कोणों की पड़ताल की जा रही है।
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: जयपुर में हाईटेंशन लाइन से टकराकर जल उठी बस, तीन की मौत, 12 से ज्यादा लोग झुलसे
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.