फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Rajasthan news Alwar Mob Lynching Police Arrest Six as One Youth Died

Rajasthan News: अलवर में युवक की मॉब लिंचिंग में मौत, पुलिस ने छह को किया गिरफ्तार

Mon, 21 Aug 2023 09:18 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 21 Aug 2023 09:18 AM IST
सार

अलवर के बानसूर के हरसोरा थाना क्षेत्र में दो दिन पहले एक युवक की कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। 
 

विज्ञापन
Rajasthan news Alwar Mob Lynching Police Arrest Six as One Youth Died
अलवर में मॉब लिंचिंग के आरोप में गिरफ्तार छह आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर में दो दिन पहले हुई मॉब लिंचिंग के मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच की जा रही है। लकड़ी काटने गए तीन मुस्लिम युवकों को कुछ लोगों ने घेरकर पीटा। इसमें एक युवक की मौत हो गई और दो गंभीर बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


हरसोरा पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के मुताबिक वसीम ने 17 अगस्त को जंगली इलाके में लकड़ी खरीदी थी। वह दो दोस्तों के साथ वह लकड़ी लेने गया था। रात करीब 10 बजे लकड़ी ला रहे थे, तब इन्हें वन विभाग की गाड़ी आने की जानकारी मिली। कुछ दूरी पर जेसीबी ने रास्ता रोक रखा था। वन विभाग की जीप से कथित तौर पर सात-आठ लोग उतरे और उन्हें जबरदस्ती पीटने लगे। कुछ और लोग धारदार हथियार लेकर आ गए और तीनों की पिटाई करने लगे। पिटाई में वसीम को गहरी चोट आई। पुलिस ने हत्या समेत अन्य कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


कोटपूतली बहरोड एसपी रंजीत शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने इस मामले में सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को भी भेजा गया। मौके से साक्ष्य एकत्रित करने व घटनास्थल की बीटीएस लोकेशन के आधार पर संदिग्ध मोबाइल नम्बरों की कॉल डिटेल्स लोकेशन प्राप्त कर गहनता से विश्लेषण कर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। संदिग्ध आरोपियों ने जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed