फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Rajasthan Murder News: Husband conspired with girlfriend, took to a deserted place and murdered

Rajasthan Murder News: पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर रची साजिश, सुनसान जगह ले गए और कर दी हत्या

Mon, 11 Jul 2022 08:35 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 11 Jul 2022 08:35 PM IST
सार

राजस्थान पुलिस ने अलवर में महिला हत्या के मामले में खुलासा कर दिया है। उसके पति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी। 

विज्ञापन
Rajasthan Murder News: Husband conspired with girlfriend, took to a deserted place and murdered
अलवर में युवक ने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर जिले के हरसोरा थाना क्षेत्र के लाडपुर गांव में पीहर आई विवाहिता अनीता देवी की हत्या का खुलासा हो गया है। थाना पुलिस ने आरोपी पति परमिल उर्फ प्रवीण यादव पुत्र हरिराम (31) निवासी गोठड़ा थाना तिजारा एवं उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक एवं महिला के बीच आठ-दस साल से अफेयर चल रहा था। अवैध संबंधों के बीच अनीता रोड़ा बनी हुई थी। उसकी हत्या के लिए दो बार असफल प्रयास भी किए थे। तीसरी बार में हत्या की घटना को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन


अलवर एसपी ने बताया कि लाडपुर गांव निवासी बलराम यादव ने छह जुलाई को एक रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी बड़ी बहन अनीता यादव की शादी साल 2016 में गोठड़ा निवासी प्रवीण कुमार के साथ हुई थी। 18 जून 2022 को उसकी बहन अपनी दो बेटियों के साथ पीहर आई थी, जो पांच जुलाई की रात करीब 9:45 बजे से लापता है। इसकी सब जगह तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

बलराम ने अपने जीजा, सास और बहन की ननद के विरुद्ध दहेज के लिए परेशान करने एवं जीजा का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध होने की बात रिपोर्ट में देते हुए उन पर हत्या का शक जताया। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। तलाश के दौरान महिला की लाश पुलिस ने लाडपुरा गांव के पास बरामद कर ली गई। इस पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच को दायरा बढ़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के खुलासे के लिए थानाधिकारी ताराचंद शर्मा ने थाना हरसोरा से एक विशेष टीम गठित की गई। मौके पर डॉग स्क्वॉड, एफएसएल व एमओबी टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए गए। घटनास्थल व लाड़पुर गांव पर आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। संदिग्ध मोबाइल नंबरों का पता लगाकर तकनीकी सहायता से घटना का खुलासा किया गया और अनीता के पति प्रवीण और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार किया गया।


दो बार पहले भी किया था हत्या का प्रयास
आरोपी प्रवीण और उसकी प्रेमिका ने अनीता को रास्ते से हटाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से 18 जून को उसके पीहर लाडपुर भेज दिया। पहली बार हत्या के लिए अपनी पत्नी को भाभी से मिलाने के बहाने अलवर बुलाया, परंतु अनीता के साथ में भांजी के आ जाने के कारण घटना को अंजाम नहीं दे पाया। फिर 4 जुलाई को दोबारा प्रेमिका के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। लेकिन इस बार बाइक पंचर होने के कारण योजना फेल हो गई। आखिर 5 जुलाई को वे अपने योजना में सफल हो गए। उन्होंने मिलने के बहाने अनीता को करीब 10:00 बजे गांव के बाहर बुलाया ओर सुनसान जगह ले जाकर रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed