फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Lady Don interrogated in Neemrana's Hotel King firing case, police got important clues

Alwar News : नीमराणा के होटल किंग फायरिंग मामले में लेडी डॉन से पूछताछ, पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग

Wed, 04 Dec 2024 06:31 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Wed, 04 Dec 2024 06:31 PM IST
सार

सितंबर में नीमराणा के होटल किंग में रंगदारी के लिए हुई फायरिंग के मामले में गिरफ्तार लेडी डॉन को राजस्थान पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। यहां पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में आरोपी से मामले की पूछताछ की जा रही है।
 

विज्ञापन
Alwar News: Lady Don interrogated in Neemrana's Hotel King firing case, police got important clues
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीमराणा के होटल किंग में 8 सितंबर को 5 करोड़ रुपये की रंगदारी के लिए हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में गिरफ्तार कौशल गैंग की सरगना लेडी डॉन मनीषा चौधरी को राजस्थान पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर भोंडसी जेल से नीमराणा लेकर आई है। पूछताछ के लिए पुलिस अधीक्षक दुष्यंत खुद मंगलवार देर शाम नीमराणा पहुंचे।

विज्ञापन


फायरिंग की घटना में मनीषा चौधरी मुख्य आरोपी है। उसने न केवल पूरी घटना की साजिश रची थी, बल्कि मौके पर मौजूद रहकर रंगदारी की पर्ची भी दी थी। इस मामले में पुलिस अब तक मनीषा सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस की टीमें अन्य दो मुख्य अभियुक्तों नरेंद्र और पुनीत की तलाश में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मनीषा चौधरी गुरुग्राम के एक होटल मालिक से 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले में भी आरोपी है और उस पर हरियाणा पुलिस ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है। साथ ही उसे पहले भी खांडसा मंडी प्रकरण में एसटीएफ द्वारा मानेसर से गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी दुष्यंत ने मनीषा से दो घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। पुलिस को आशंका है कि मनीषा बाहर से कौशल गैंग को निर्देश देकर वारदातों को अंजाम देती थी। नीमराणा फायरिंग मामले में मनीषा की भूमिका अहम मानी जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मनीषा चौधरी गैंग के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाती थी और उसी ने होटल किंग पर फायरिंग की पूरी योजना बनाकर इसे अंजाम देने के लिए शार्प शूटरों का इस्तेमाल किया था। घटना के समय वह खुद मौके पर मौजूद थी।


पुलिस ने बताया कि फायरिंग में शामिल दोनों शार्प शूटरों को पकड़ने के लिए राजस्थान पुलिस अन्य राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर काम कर रही है। जल्द ही इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना ने नीमराणा और आसपास के इलाकों में कौशल गैंग के प्रभाव और उसके डर को उजागर किया है। पुलिस ने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया है कि गैंगस्टर और उसके नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed