फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   People climbed on the roof due to fear of bulls Goat dies after colliding in Alwar

Alwar News: बौखलाए सांड की डर से छत पर चढ़े लोग, टकराकर बकरी मरी, गांव वाले लट्ठ लेकर घूम रहे

Mon, 19 Sep 2022 09:02 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 19 Sep 2022 09:02 PM IST
सार

राजस्थान के अलवर जिले से एक सांड का मामला सामने आया है। दरअसल, बौखलाए सांड ने लोगों पर इस कदर अटैक किया कि चार लोग घायल हो गए। इतना ही नहीं सांड कुछ लोगों के घरों में भी घुस गया। डर के मारे लोग अपनी-अपनी छतों पर चढ़ गए।

विज्ञापन
People climbed on the roof due to fear of bulls Goat dies after colliding in Alwar
बौखलाया सांड - फोटो : Social Media

विस्तार

अलवर जिले में मालाखेड़ा एरिया के जमालपुर गांव में सोमवार सुबह से बौखलाए सांड ने चार लोगों को घायल कर दिया, इनमें दो बुजुर्ग हैं। एक युवक को जयपुर रेफर किया गया है। वहीं तीन का गांव में इलाज जारी है। पागल सांड आदमी को देखते ही दौड़ा लिया।

विज्ञापन


सांड के दौड़ने से एक बकरी चपेट में आ गई, जिसकी मौत हो गई। सांड एक घर में घुस गया, डर के मारे गांव में लोग छतों पर चढ़ गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी। मौके पर कोई नहीं पहुंच सका था।
विज्ञापन


ग्रामीण छाजू सिंह ने बताया, गांव के युवक सुरेश को सांड ने उठाकर पटक दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे जयपुर रेफर किया गया है। वहीं, रामलाल बैरवा को उठाकर पटक दिया। मूल सिंह और भंवर सिंह को भी घायल कर दिया। इनमें से तीन का गांव में इलाज जारी है। परिवार के लोग ही घायलों का घरों में इलाज करने में लगे रहे। सुबह 10 बजे तक भी सांड गांव में ही लोगों के पीछे दौड़ता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांड के डर से लोग घरों की छत पर चढ़ गए। एक-दो बार खुले में खेत की तरफ सांड को लेकर गए। लेकिन फिर वापस गांव में आ गया। जैसे ही सांड किसी व्यक्ति को देखता, उसके पीछे दौड़ने लगता। बीच में एक बकरी आ गई। सांड से टकराने से उसकी मौत हो गई। सांड मुंह से झाग छोड़ रहा है, जिससे लगता है कि वह बौखलाया हुआ है।


ग्रामीणों का कहना है, रोजाना सांड गांव में ही घूमता था। लेकिन शनिवार से सांड लोगों के पीछे दौड़ने लगा था। रविवार सुबह तक सांड ज्यादा आक्रामक हो गया, जिसने अब तक कई लोगों को घायल कर दिया है। गांव के लोग हाथों में लट्ठ लेकर घूम रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed