फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   one party beat up the people of the other party badly In a land dispute

Alwar Crime: जमीन विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों को बुरी तरह पीटा, एक की हालत गंभीर, मामला दर्ज

Sat, 15 Jun 2024 11:14 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 15 Jun 2024 11:14 AM IST
सार

Alwar: डीग जिले के पहाड़ी थाना अंतर्गत खलुका गांव में 7 बिस्वा जमीन को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अलवर रेफर किया गया है।
 

विज्ञापन
one party beat up the people of the other party badly In a land dispute
एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों को बुरी तरह पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीड़ित के पिता ताहिर हुसैन ने बताया कि हमारे दूसरे परिवार के लोगों से सात बिस्वा जमीन को लेकर हमारा काफी बार झगड़ा हो चुका है। आज सुबह हम हमारे परिवार के लोग खेत पर खड़े थे और वहीं पर मोहम्मद आजाद, तसवार, आजम, अशफाक, निषाद और इंसाफ ने मेरे दोनों बेटे तौसीफ और शकील पर रॉड से हमला कर दिया।

विज्ञापन


इस हमले में मेरे दोनों बेटे घायल हो गए, जिनको पहाड़ी के अस्पताल में लेकर गए, जहां से शकील को प्राथमिक उपचार देकर वहीं से छुट्टी दे दी गई। वहीं तौसीफ को गंभीर अवस्था के चलते अलवर के जिला अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन लोगों ने काफी बार इसी जमीन को लेकर हमसे झगड़ा किया है, लेकिन परिवार का माहौल ना बिगड़े, इसलिए हमने आज तक कोई मुकदमा नहीं किया। अब उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed