{"_id":"6654638c43414b427a0cd195","slug":"mutilated-body-of-a-young-man-found-on-the-roadside-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: सड़क किनारे मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: सड़क किनारे मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Mon, 27 May 2024 04:12 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 27 May 2024 04:12 PM IST
सार
Alwar News: अलवर में एक युवक का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। शव के मिलने की खबर लगते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने इसे हत्या की साजिश बताई है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 27 वर्षीय युवक का शव मिला है, जिसको लेकर परिवारजनों ने हत्या की आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार कैंडलगंज निवासी के साथ कल देर रात चार युवकों द्वारा मारपीट की गई, जिनके पास चाकू और धारदार हथियार थे।
विज्ञापन
जब पीड़ित अपने परिवार के साथ कोतवाली थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने के लिए गया तो पुलिस ने उनका कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद पीड़ित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच लाइव आकर उनके साथ हुई मारपीट और पहले की भी अन्य पूरी कहानी बताई।
विज्ञापन
उसने बताया कि पास के रहने वाले सौरभ जयसवाल उर्फ नोनू से जान का खतरा है। सौरभ जयसवाल का पीड़ित की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे, जिसके चलते पहले भी पीड़ित के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी तक दी जा चुकी थी। पीड़ित का पड़ोसी जब आज सुबह कैंडल गंज से गुजर रहा था तो उसने देखा कि पीड़ित ने अपनी नाश्ते और डिस्पोजल की दुकान को नहीं खोला है तो पड़ोसी ने पीड़ित को फोन लगाया तब परिवार के लोगों को पता लगा कि उसकी हत्या करने के बाद शांतिकुंज की तरफ रेलवे ट्रैक के समीप फेंक दिया गया।
विज्ञापन