{"_id":"649d819dcf927ccdbb0cbd05","slug":"muslim-community-celebrated-eid-in-alwar-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar: नमाज अदा कर अकीदतमंदों ने अल्लाह-ताला से की अमन-चैन की दुआ, एक-दूसरे को दी ईद की मुबारकबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar: नमाज अदा कर अकीदतमंदों ने अल्लाह-ताला से की अमन-चैन की दुआ, एक-दूसरे को दी ईद की मुबारकबाद
Thu, 29 Jun 2023 06:36 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 29 Jun 2023 06:36 PM IST
सार
अलवर में मुस्लिम समुदाय ने धूमधाम से ईद का पर्व मनाया। शहर के नयाबास स्थित ईदगाह में हजारों अकीदतमंदों ने अपने अल्लाह ताला से अमन-चैन, शांति और खुशहाली की दुआएं कीं।
विज्ञापन
ईद पर नमाज अदा करते अकीदतमंद
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर में मुस्लिम समुदाय ने धूमधाम से ईद का पर्व मनाया। शहर के नयाबास स्थित ईदगाह में हजारों अकीदतमंदों ने अपने अल्लाह ताला से अमन-चैन, शांति और खुशहाली की दुआएं कीं।
अलवर की मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा की। समाज में भाईचारे शांति की दुआ मांगने के साथ ही उन्होंने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर बकरों की कुर्बानी भी दी गई। वहीं, अन्य समुदायों के लोगों ने आपसी भाईचारे की मिसाल कायम करते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं। इसके एवज में मुस्लिम समाज के लोगों ने मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा करवाया। शहर के नयाबास स्थित ईदगाह में हजारों अकीदतमंदों ने अपने अल्लाह ताला से अमन-चैन, शांति और खुशहाली की दुआएं कीं। ईद के इस खास दिन पर लोगों ने घरों में शीर-खुरमा बनाया। सुबह नमाज अदा करने के बाद सभी लोग अपने करीबियों से मिलने पहुंचे। आपस में एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।