{"_id":"6745606f8355b4631609af88","slug":"mahila-ka-shav-milahatya-ki-sambhavna-alwar-news-c-1-1-noi1339-2354817-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: प्रतापबंध के पास अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: प्रतापबंध के पास अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका
Tue, 26 Nov 2024 05:10 PM IST
अलवर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अलवर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 05:10 PM IST
सार
अलवर शहर के विजय मंदिर थाना क्षेत्र के प्रतापबंध के पास एक 40 वर्षीय महिला का सिर कुचला हुआ क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। वन विभाग की सूचना पर पुलिस, एफएसएल टीम, और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे। महिला के सिर को भारी पत्थर से कुचला गया था, और शव के पास ही पत्थर पाया गया।
विज्ञापन
प्रतापबंद के पास मिला महिला का शव।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलवर शहर के विजय मंदिर थाना अंतर्गत प्रतापबंद पर करीब 40 वर्षीय महिला क्षत विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर विजय मंदिर थानाकर्मी और FSL टीम ओर डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंच गए हैं। एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है। शव को जिला अस्पताल पहुंचाया ओर फिलहाल शिनाख्तगी के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। महिला की शिनाख्तगी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार विजय मंदिर थाना प्रभारी गुरुदत्त सैनी ने बताया कि वन विभाग पुलिस कर्मियों के द्वारा रात को सूचना मिली कि प्रताप बंद के समीप किसी महिला का क्षत विक्षत शव गिरा हुआ है। मौके पर जब पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर देखा तो झाड़ियों में करीब 40 वर्षीय महिला का सिर कुचला हुआ शव पड़ा हुआ था। आसपास लोगों से बातचीत और मौके पर डेड बॉडी के अगल-बगल में पड़े हुए साक्ष को जुटाकर गुरुदत्त सैनी ने डेड बॉडी को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी घर में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी गुर्जर सैनी ने बताया कि महिला का सिर किसी भारी पत्थर से कुचला हुआ था। पत्थर महिला की डेड बॉडी के पास ही पाया गया है। महिला ने राजपूती वेशभूषा की ड्रेस पहनी हुई है। मौके पर जो भी साक्ष्य पुलिस जुटा पाई उसके आधार पर अब आगामी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। बताया कि महिला के शव को देखने के बाद पता लगता है की डेड बॉडी कुछ घंटों ही पुरानी है। विजय मंदिर के थाना प्रभारी ने बताया कि यह मामला प्रथम दृष्टया हत्या का प्रतीत हो रहा है और पूस ने सूचना देकर एफएसएल टीम ओर डॉग स्क्वायड टीम को भी बुला लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला का सिर बुरी तरह कुचला गया है।
विज्ञापन