फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar: Julie raised questions on the government for medical negligence, said- health services have gone to ICU

Alwar News: चिकित्सा में लापरवाही के लिए जूली ने सरकार पर दागे सवाल, कहा- ICU में चली गई हैं स्वास्थ्य सेवाएं

Mon, 20 Jan 2025 10:33 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Mon, 20 Jan 2025 10:33 PM IST
सार

विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं ICU में चली गई हैं। उन्होंने भीलवाड़ा में एम्बुलेंस का लॉक नहीं खुलने से हुई महिला की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए यह बात कही।

विज्ञापन
Alwar: Julie raised questions on the government for medical negligence, said- health services have gone to ICU
टिकराम जूली

विस्तार

राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से लड़खड़ा गई हैं। उन्होंने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को आईसीयू में गया हुआ बताया और सरकार पर कई गंभीर सवाल उठाए।

विज्ञापन


टीकाराम जूली ने लापरवाही के कारण भीलवाड़ा में हुई महिला की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में न केवल कानून व्यवस्था बल्कि चिकित्सा सुविधाएं भी खराब स्थिति में पहुंच चुकी हैं और इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। गौरतलब है कि भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में 15 मिनट तक एम्बुलेंस का दरवाजा नहीं खुलने के कारण महिला को समय पर इलाज नहीं मिल सका और उसने वहीं दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


जूली ने कहा कि जहां महिला की जान बचाने के लिए एम्बुलेंस में ऑक्सीजन नहीं थी, वहीं मरीज को अस्पताल में ट्रॉली भी नहीं मिली। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यही है मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री की स्वास्थ्य क्रांति? उन्होंने कहा कि यह सिर्फ भीलवाड़ा की घटना नहीं है, बल्कि पूरे राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली का मामला है। उन्होंने कहा कि जयपुर जैसे बड़े शहरों में भी आधार कार्ड न होने पर मरीजों को इलाज नहीं मिल रहा है।  क्या सरकार की नजर में आधार कार्ड जीवन से ज्यादा अहम हो गया है?
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार और स्वास्थ्य मंत्री कब तक जनता को धोखा देंगे? क्या उनका कर्तव्य सिर्फ झूठे दावों तक सीमित रह गया है? अस्पतालों में इलाज की बजाय लापरवाही और निजी अस्पतालों में लूट-खसोट की स्थिति बनी हुई है। जनता सरकार से जवाब चाहती है और इस घोर लापरवाही के लिए सरकार को कभी माफ नहीं करेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed