फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Kotputli News: There was a blast in the compressor of the refrigerator kept in the shop, there was chaos

Kotputli News: दुकान में रखे फ्रिज के कम्प्रेशर में हुआ ब्लास्ट, सड़क तक बिखरा सामान, अफरा-तफरी मची

Wed, 23 Apr 2025 08:47 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 23 Apr 2025 08:47 AM IST
सार

बहरोड़ में पुराने बस स्टैंड के समीप एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में रखे फ्रीज का कम्प्रेशर फटने से ब्लास्ट हो गया। घटना के समय दुकान में कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि होने से टल गई।

विज्ञापन
Kotputli News: There was a blast in the compressor of the refrigerator kept in the shop, there was chaos
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटपूतली में बहरोड़ कस्बे के पुराने बस स्टैंड पर स्थित पंच मार्केट में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक दुकान में रखे फ्रीज के कम्प्रेशर में अचानक तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास की दुकानों के व्यापारी दहशत में आ गए और अपनी दुकानों से बाहर निकल आए। विस्फोट के कारण पास की दुकानों में रखा सामान नीचे गिर गया और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan Weather Update: राजस्थान में फिर उबाल पर आएगा पारा, मौसम विभाग ने दी 26 से जबरदस्त लू की चेतावनी
विज्ञापन


दुकानदार रामपाल ने बताया कि पिछले कई वर्षों से वे फ्रीज का काम कर रहे हैं, लेकिन इस तरह की घटना पहली बार घटी है। उन्होंने बताया कि गर्मी के कारण कम्प्रेशर में गैस का प्रेशर बढ़ गया, जिससे कम्प्रेशर फट गया। रामपाल ने बताया कि ब्लास्ट के दौरान दुकान बंद थी और वहां कोई वर्कर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि होने से बच गई। हादसे में लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है बहरहाल भीषण गर्मी को देखते हुए दुकानदारों ने प्रशासन से पुख्ता इंतजाम किए जाने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed