फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   In Alwar, Rakesh Tikait said that the policy of the king of the country is to fight and rule the people.

Alwar: राकेश टिकैत बोले- आंदोलन से ही झुकेगी सरकार; देश के राजा की पॉलिसी है, जनता को लड़ाओ और शासन करो

Sat, 26 Aug 2023 10:51 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 26 Aug 2023 10:51 PM IST
सार

नूंह दंगों के बाद सामाजिक सौहार्द के लिए अलवर के बड़ौदामेव शीतल में सर्वधर्म किसान महापंचायत आयोजित की गई। इसमें राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और यूपी के किसान और आमजन पहुंचे।

विज्ञापन
In Alwar, Rakesh Tikait said that the policy of the king of the country is to fight and rule the people.
अलवर महापंचायत में जुटे किसान नेता। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

हरियाणा में नूंह के दंगों के बाद सामाजिक सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने के लिए सब धर्मों के किसान और आमजन बडौदामेव शीतल में आयोजित महापंचायत में पहुंचे। यह महापंचायत संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से आयोजित की गई। महापंचायत में राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और यूपी के किसान और आमजन पहुंचे।

विज्ञापन


किसान महापंचायत में पूर्व राजयपाल डॉ. सत्यपाल मलिक, किसान नेता राकेश टिकैत, गुरनाम सिंह चढू़नी, डॉ. दर्शनपाल, मौलाना अरशद, राजाराम मील, रामलखन मीणा, पूनम पंडित, समय सिंह यादव, जितेंद्र मीणा सहित हर्ष छिकारा मौजूद रहे। 
विज्ञापन


किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जहां है, उन राज्यों में माहौल खराब करना चाहती है। अगर हरियाणा में ब्रजमंडल यात्रा 28 सितंबर को निकालने की स्वीकृति सरकार ने दी तो हम भी ट्रैक्टर रैली निकालेंगे। जिसकी तारीख निश्चित करने के लिए पंचायत होगी और पंचायत में निर्णय लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश की तरक्की इससे नहीं होती। तरक्की करनी है, तो स्कूल कॉलेज अस्पताल खोलो, रोजगार दो। उन्होंने सीधे-सीधे कहा कि देश को कोई भी राजनीतिक पार्टी नहीं बचा सकती। अगर बचाएगा तो आंदोलन ही बचाएगा। इस आंदोलन में किसान, मजदूर, बेरोजगार, पीड़ित, शोषित सब भाग लेंगे, तभी सरकारें झुकेंगी। उन्होंने कहा कि देश के राजा की पॉलिसी है कि जनता को लड़ाओ और अपना शासन करो। उन्होंने कहा कि जब विपक्ष कमजोर होता है, तो तानाशाह जन्म लेता है। इसलिए विपक्ष कमजोर है, इसको बंटने मत दो। उन्होंने कहा कि सभी शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करें और आंदोलन में खाप पंचायत भी लगी हुई हैं।

किसान नेता टिकैत ने कहा
राजस्थान, यूपी, हरियाणा में किसानों और अन्य मांगों को लेकर हम पंचायत करेंगे। उन्होंने सभी को कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। अगर एकजुट रहेंगे तो कोई भी सरकार हमें हिला नहीं सकती। उन्होंने आमजन से भी कहा कि अपने बच्चों को पढ़ाओ, रोजगार पर लगाओ। दंगों में मत भेजो। हम सब हिंदू हैं। हिंदू दो तरह के हैं। एक तो वह हिंदू जो नागपुर से चलते हैं और एक हिंदू हम हैं, जो भारतीय हिंदू हैं और भारतीय हिंदू कभी लड़ते नहीं। 

यूपी में 100 से ज़्यादा हारे विधायकों की जीत-टिकैत
टिकैत ने उत्तर प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव में 100 से अधिक ऐसे विधायक बने हैं, जो चुनाव हार गए थे, लेकिन निर्वाचन विभाग ने उन्हें जीत का सर्टिफिकेट दे दिया।


टिकैत ने कहा कि यह किसान भाईचारा महापंचायत समाजिक भाइचारे के ताने-बाने को बनाए रखने के लिए की गई है। सामाजिक भाईचारा कायम होना चाहिए, यही इस महापंचायत का मकसद है। सामाजिक भाई चारा बढ़े, इसी मकसद से आमजन से चर्चा की गई। भाईचारे को आपस में बढ़ाने के लिए एक विचार को मंच के रूप में सामने रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed