Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   In Alwar, a 12-year-old child suffered severe burns to both eyes

अलवर: पटाखे के बारूद में विस्फोट से 12 साल के दिलखुश की दोनों आंखें झुलसीं, 90 प्रतिशत तक पहुंचा नुकसान

Tue, 10 Nov 2026 03:39 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Tue, 10 Nov 2026 03:39 PM IST
सार

अलवर में पटाखे के बारूद में विस्फोट से 12 वर्षीय दिलखुश की दोनों आंखें करीब 90 प्रतिशत झुलस गईं। चिकित्सकों ने उसे जयपुर रेफर किया है, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण परिवार इलाज कराने में असमर्थ है। मां ने मदद मांगी है।

 

विज्ञापन
In Alwar, a 12-year-old child suffered severe burns to both eyes
अचानक हुए विस्फोट में दोनों आंखें गंभीर रूप से झुलसीं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

अलवर शहर के एनईबी थाना क्षेत्र के एनईबी चार बटा में मंगलवार सुबह पटाखे के बारूद में अचानक विस्फोट होने से पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाला 12 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसकी दोनों आंखें बुरी तरह झुलस गईं। चिकित्सकों के अनुसार, बच्चे की आंखें करीब 90 प्रतिशत तक झुलस चुकी हैं। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जयपुर रेफर कर दिया है। हालांकि, परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण मां अपने बेटे को जयपुर ले जाने और उसका इलाज कराने में असमर्थ है। ऐसे में उसने आमजन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है, ताकि समय पर उपचार मिलने से उसके बेटे की आंखों की रोशनी बचाई जा सके।

जानकारी के अनुसार, बिहार के सुपौल जिले के रहने वाले संतोष यादव अलवर की प्याज मंडी में पल्लेदारी का काम करते हैं। वह अपने परिवार के साथ शहर में किराए के मकान में रहते हैं। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे उनका 12 वर्षीय बेटा दिलखुश यादव पटाखे का बारूद निकालकर उससे खेल रहा था। इसी दौरान अचानक बारूद में विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि बच्चे की दोनों आंखें इसकी चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से झुलस गईं।

विज्ञापन

हादसे के बाद बच्चे की चीख-पुकार सुनकर उसकी मां कविता देवी मौके पर पहुंची। बेटे की हालत देखकर परिवार के लोग घबरा गए। मां आसपास के लोगों की मदद से उसे तत्काल राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय लेकर पहुंची। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। आंखों में गंभीर चोट और जलने की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बच्चे को बेहतर उपचार के लिए जयपुर रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: गहलोत बोले- सोनिया गांधी ने सेंट्रल हॉल में ठुकराई थी पीएम की कुर्सी, मैं उस ऐतिहासिक पल का गवाह था

आर्थिक तंगी बनी इलाज में सबसे बड़ी बाधा
बच्चे की मां कविता देवी के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती बेटे को जयपुर ले जाकर उसका इलाज कराने की है। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। पिता संतोष यादव प्याज मंडी में पल्लेदारी कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करते हैं। ऐसे में अचानक आए इस संकट ने परिवार की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। मां अपने बेटे की हालत देखकर बेहद परेशान है और लोगों से आर्थिक सहायता की अपील कर रही है।

परिजनों और स्थानीय लोगों ने भी आमजन से अपील की है कि बच्चे के इलाज के लिए आर्थिक सहयोग करें, ताकि उसे जल्द से जल्द जयपुर पहुंचाकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से उपचार दिलाया जा सके। परिवार को उम्मीद है कि समय पर बेहतर इलाज मिलने से बच्चे की आंखों की रोशनी बचाई जा सकती है।

मां ने लोगों से लगाई मदद की गुहार
बच्चे की मां कविता देवी ने बताया कि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल है और चिकित्सकों ने उसे जयपुर ले जाने की सलाह दी है। परिवार के पास इतने पैसे नहीं हैं कि वह तत्काल जयपुर में उसका इलाज करा सके। मां की लोगों से एक ही गुजारिश है कि वे आगे आकर उसके बेटे की मदद करें, ताकि समय पर उपचार मिल सके और उसकी आंखों की रोशनी बचाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed