फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Land mafias occupy the downstream area of Silisedh, Irrigation Department issued notice

Alwar News : सिलीसेढ़ के बहाव क्षेत्र में भू माफियाओं का कब्जा, सिंचाई विभाग ने जारी किया नोटिस

Tue, 21 Jan 2025 03:43 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Tue, 21 Jan 2025 03:43 PM IST
सार

जिले के सिलीसेढ़ बांध के बहाव क्षेत्र में भू माफियाओं के बढ़ते हौसलों के चलते एक बार फिर अवैध प्लॉटिंग और कब्जे परवान पर हैं। नोटिस जारी करने के बाद भी इन अवैध कब्जों पर निर्माण कार्य जारी हैं।

विज्ञापन
Alwar News: Land mafias occupy the downstream area of Silisedh, Irrigation Department issued notice
सिलीसेढ़ का बहाव क्षेत्र

विस्तार

अलवर के सिलीसेढ़ बांध के बहाव क्षेत्र में एक बार फिर अवैध कब्जों और प्लॉटिंग का मामला सामने आया है। करीब 17 बीघा भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग की जा रही है। सिंचाई विभाग ने कार्रवाई करते हुए संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर दिया है।

विज्ञापन


भू माफियाओं ने सिलीसेढ़ तिराहे के पास फीडर चैनल पर मिट्टी डालकर उसे पाटने का काम किया है। यह चैनल सिलीसेढ़ से जयसमंद बांध तक पानी पहुंचाने का माध्यम है। अवैध कब्जों के चलते बरसात के दौरान सिलीसेढ़ का पानी जयसमंद तक नहीं पहुंच पाएगा, जिससे इलाके की जलापूर्ति पर गंभीर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अब्दुल रहमान केस के प्रावधानों के तहत नदी-नाले और तालाबों के 50 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के निर्माण पर रोक है। इसके बावजूद कैचमेंट क्षेत्र में कब्जा और निर्माण कार्य हो रहे हैं। सिंचाई विभाग ने इस अवैध प्लॉटिंग को रोकने और संबंधित पक्षों पर कार्रवाई करने के लिए नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से शहर में पानी सप्लाई के लिए मंत्री संजय शर्मा की ओर से बड़ी पहल की गई थी। मंत्री ने इस योजना को सरकार से मंजूरी भी दिलाई है लेकिन अवैध कब्जों और प्लॉटिंग की वजह से यह योजना खतरे में पड़ सकती है। मंत्री संजय शर्मा जो विधायक रहते हुए इस मुद्दे पर धरना दे चुके हैं, ने सिलीसेढ़ से पानी सप्लाई की योजना को सफल बनाने के लिए कई प्रयास किए थे।

इससे पहले भी सिलीसेढ़ के बहाव क्षेत्र में होटलों और फार्महाउसों को लेकर नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन कार्रवाई अधूरी रही। अब भू माफियाओं ने फिर से अवैध प्लॉटिंग शुरू कर दी है। यदि यही स्थिति बनी रही तो सिलीसेढ़ से पानी सप्लाई की योजना पर पानी फिरने में देर नहीं लगेगी।


सिंचाई विभाग का इस मामले में कहना है कि अगर अवैध प्लॉटिंग को तुरंत नहीं रोका गया, तो इसका असर न केवल जयसमंद की जलापूर्ति पर पड़ेगा, बल्कि पूरे क्षेत्र में जल संकट गहरा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed