{"_id":"647ad4ee2dc1bd02e107d816","slug":"firing-between-cow-smugglers-and-police-in-alwar-balawas-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar: बालावास में गो तस्करों और पुलिस के बीच फायरिंग, गायों से भरी पिकअप बरामद, एक तस्कर पकड़ा, पांच फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar: बालावास में गो तस्करों और पुलिस के बीच फायरिंग, गायों से भरी पिकअप बरामद, एक तस्कर पकड़ा, पांच फरार
Sat, 03 Jun 2023 11:21 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 03 Jun 2023 11:21 AM IST
सार
गो तस्करों की सूचना पर बानसूर थाना पुलिस ने बालावास में नाकाबंदी करवाकर गौ तस्करों की गाड़ी को पकड़ कर एक गोतस्कर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पकड़ा गया ट्रक।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
अलवर के बानसूर के बालावास में पुलिस और गौ रक्षक की टीम ने एक गायों से भरी पिकअप गाड़ी को पकड़ा है। गाड़ी में पशुओं को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था जिस वजह से दम घुटने के कारण दो गायों की मौत हो गई। पुलिस ने एक गौ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पांच आरोपी फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
गौ रक्षक टीम के सदस्य मनोज सोनी ने बताया कि रात को करीब दो बजे सूचना मिली कि नारायणपुर की तरफ से एक गायों से भरी पिकअप गाड़ी बानसूर की तरफ आ रही है। इसकी सूचना बानसूर थाना पुलिस को दी गई। बानसूर थाना पुलिस ने बालावास में नाकाबंदी करवाकर गौ तस्करों की गाड़ी को दबोच लिया। पिकअप गाड़ी में छह गाय भरी हुई थीं। गौ तस्करों ने पुलिस पर हमला करने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस और गौ रक्षक की टीम ने धर दबोचा। पुलिस ने एक गौ तस्कर शहीद पुत्र ईसी निवासी अलापुर जैन (तिजारा) को गिरफ्तार किया है। बाकी आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
पिकअप गाड़ी में सभी पशुओं को ठूंस कर भरा गया था जिस कारण दम घुटने से दो गायों की मौत हो गई। पुलिस ने चार गायों को बानसूर के गिरधर गौशाला में भिजवाया है। मृत गायों को दफनाया दिया गया है। पुलिस आरोपी से अन्य गौ तस्करों के बारे में पुछताछ कर रही है।
विज्ञापन