फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Family members create ruckus over girl's death in hospital in alwar

Alwar News: अस्पताल में बालिका की मौत पर परिजनों का हंगामा, डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

Tue, 27 Aug 2024 11:30 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 27 Aug 2024 11:30 AM IST
सार

Alwar News: अलवर जिला अस्पताल में देर रात बालिका की मौत हो जाने पर परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया और डॉक्टर की लापरवाही से मौत होने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Family members create ruckus over girl's death in hospital in alwar
परिजनों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला अस्पताल के वार्ड में परिजनों द्वारा हंगामा करने के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी कर हंगामा शांत कराया और बालिका के शव को परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन बालिका के शव को अपने घर ले गए। परिजनों ने कहा कि बालिका की तबियत खराब होने पर उसे चार दिन पहले जिला अस्पताल के फीमेल वार्ड में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन


तभी अचानक इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके बाद परिजनों ने डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ पर सही ढंग से देखभाल नहीं करने का आरोप लगाया। बालिका के परिजन रणवीर सिंह ने बताया कि सिमरन कौर निवासी ट्रांसपोर्ट नगर के रहने वाली थी, जिसकी तबीयत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जहां उसकी इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की लापरवाही और नर्सिंग स्टाफ के लापरवाही के चलते बालिका की मौत हुई है। 4 दिन से बालिका भर्ती थी, लेकिन इन्होंने सही ढंग से देखभाल नहीं की, जिसके चलते अस्पताल में हंगामा हो गया और मामला शांत करवाने के लिए कोतवाली थाना पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed