फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: New car and mobile stolen from a wedding ceremony recovered, police detained one accused

Alwar News: शादी समारोह से चोरी गई नई कार और मोबाइल बरामद, पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया

Sun, 11 May 2025 09:11 AM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Sun, 11 May 2025 09:11 AM IST
सार

बीती सात मई को शादी समारोह से उपहार स्वरूप मिली नई कार और मोबाइल चोरी का पर्दाफाश कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Alwar News: New car and mobile stolen from a wedding ceremony recovered, police detained one accused
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिले के एनईबी थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान चोरी हुई नई कार और मोबाइल को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है।

विज्ञापन


घटना 7 मई की है, जब अलवर के 60 फुट रोड पर स्थित एक विवाह समारोह में उपहार स्वरूप मिली नई कार और एक मोबाइल अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिए गए थे। काफी तलाश के बावजूद जब कोई सुराग नहीं मिला तो पीड़ित परिवार ने एनईबी थाने में मामला दर्ज कराया। शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल नाकेबंदी कर जांच शुरू की।
विज्ञापन


थाना प्रभारी दिनेश चंद मीणा ने बताया कि तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी सलिल पुत्र गफूर, निवासी मन्नाका को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शादी समारोह में मेहमान बनकर शामिल हुआ था। जब लोग अपने-अपने कामों में व्यस्त थे, तभी उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ajmer News: 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों से 50 करोड़ की ठगी, सरकारी टीचर गिरफ्तार; कांस्टेबल भाई अब भी फरार


पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई नई कार और मोबाइल भी बरामद कर लिए हैं। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि आरोपी सलिल के खिलाफ पूर्व में भी चोरी और अन्य आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब उससे इन मामलों में भी पूछताछ करेगी ताकि उसके आपराधिक इतिहास की पूरी जानकारी प्राप्त की जा सके। पूछताछ के लिए आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed