फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Deadly attack on Bikaner police on duty during Bharat Jodo Yatra

Rajasthan: भारत जोड़ो यात्रा में ड्यूटी पर आए बीकानेर पुलिस पर जानलेवा हमला, हेडकांस्टेबल सहित चार घायल

Wed, 21 Dec 2022 08:46 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 21 Dec 2022 08:46 AM IST
सार

भारत जोड़ो यात्रा में ड्यूटी के लिए आई बीकानेर पुलिस विश्रामस्थल में रुकी थी। तभी लाठी से लैस 70-80 लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में हेडकांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Deadly attack on Bikaner police on duty during Bharat Jodo Yatra
राजस्थान पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में ड्यूटी में अलवर आए बीकानेर पुलिस बल पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एक हेडकांस्टेबल सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। हेडकांस्टेबल के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बीकानेर पुलिस बल की रुकने की व्यवस्था अम्बेडकर नगर स्थित सामुदायिक भवन में की गई। सामुदायिक भवन में सोमवार रात को करीब 65 पुलिसकर्मी ठहरे थे। रात करीब 10 बजे गांव बेलाका निवासी एक व्यक्ति वहां आया। जिसकी किसी बात को लेकर पुलिसकर्मियों से कहासुनी हो गई। 

विज्ञापन


इसके बाद उक्त व्यक्ति ने अपने गांव में फोन कर बदमाशों को बुला लिया। कुछ ही देर में समुदाय विशेष के करीब 70-80 लोग हाथों में लाठी-सरिये आदि लेकर सामुदायिक भवन में घुस गए। लोगों ने पुलिस बल पर जानलेवा हमला कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये घायल

हमले में बीकानेर पुलिस के हेडकांस्टेबल यूनुस खान, कांस्टेबल ताराचंद, हरेन्द्र और एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। यूनुस खान के सिर में गहरी चोट आई है। जिसके बाद उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। जयपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में हेडकांस्टेबल का इलाज जारी है।



मामले को लेकर बीकानेर पुलिस के कांस्टेबल भरतपुर के डीग निवासी हरेन्द्र ने हमलावर मुबीन सरपंच सहित 70-80 अन्य लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि वारदात सोमवार की रात की है लेकिन अलवर पुलिस ने मामला दबाए रखा। अब मामले को लेकर अलवर पुलिस पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अभी तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed