फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Crime Firing on gangster Vikram Gurjar in Alwar opened fire in front of the police in Behror hospital

Crime: अलवर में गैंगस्टर विक्रम गुर्जर पर फायरिंग, पुलिस के सामने अस्पताल में चलाईं गोलियां

Thu, 05 Jan 2023 01:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 05 Jan 2023 01:51 PM IST
सार

राजस्थान के अलवर जिले में स्थित बहरोड़ अस्पताल में गुरुवार को बदमाशों ने अपराधी विक्रम उर्फ लादेन पर हमला कर दिया। वहीं, दो महिलाओं को भी गोली लगी है। पुलिस ने मामले में एक बदमाश को पकड़ा है, जिससे पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
Crime Firing on gangster Vikram Gurjar in Alwar opened fire in front of the police in Behror hospital
विक्रम गुर्जर पर फायरिंग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अलवर में विक्रम गुर्जर उर्फ लादेन पर गुरुवार सुबह बहरोड़ अस्पताल में फायरिंग हो गई। इस दौरान अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। गोलियां लादेन को तो नहीं लगी, लेकिन अस्पताल में इलाज कराने आईं दो बहनों के पैरों में गोली लगी है। लादेन पर हमला करने तीन बदमाश आए थे, आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने नाकाबंदी कराई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुलिस विक्रम उर्फ लादेन को थाने से बोलेरो गाड़ी में करीब 12 बजे लेकर चली थी। वह करीब सवा 12 बजे अस्पताल पहुंची। जहां लादेन को कैंपस में उतारकर पुलिस अंदर ले जा रही थी। इसी दौरान लादेन को डाउट हुआ तो वह अंदर भागा। पुलिस कुछ समझती उससे पहले ही वहां फायरिंग हुई और दो गोलियां वहां बैठी महिलाओं को लगी। बदमाशों ने तीन राउंड फायरिंग की। इस दौरान अस्पताल में दिखाने आई दो बहनों के पैरों में गोली लग गई। लादेन गैंग और पपला गुर्जर गैंग के बीच आपसी रंजिश है।
विज्ञापन


फायरिंग के बाद फरार हुए बदमाश...
फायरिंग के बाद बदमाश तेजी से भाग गए। बताया जा रहा है कि इनमें से एक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पूरे शहर में और हरियाणा बॉर्डर पर नाकाबंदी करवाई, लेकिन उनका कोई सुराग हाथ नहीं लगा। ये बदमाश जसराज गुर्जर गैंग के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन दो महिलाओं को गोली लगी है, ये दोनों सगी बहने हैं। नांगल खोड़िया की रहने वाली ये बहने अस्पताल में चेकअप करवाने आई थी। इनमें से एक महिला का नाम इमरती देवी है, जबकि दूसरी का नाम भूतेरी देवी है। दोनों का अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज किया जा रहा है।

Crime Firing on gangster Vikram Gurjar in Alwar opened fire in front of the police in Behror hospital
गोली लगने के बाद घायल महिला - फोटो : सोशल मीडिया

27 गंभीर मामले दर्ज...
बहरोड़ पुलिस ने होटल व्यापारी से रंगदारी को लेकर फायरिंग करने के मामले में विक्रम गुर्जर उर्फ लादेन को दो जनवरी को प्रोडक्शन वारंट पर जयपुर से गिरफ्तार किया था। लादेन की गैंग अलवर, भिवाड़ी, भरतपुर, कोटपूतली, जयपुर शहर, ग्रामीण के अलावा दिल्ली, गुड़गांव, हरियाणा के दूसरे शहरों में भी सक्रिय है। लादेन पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है।

जयपुर जेल से लाए थे...
पुलिस के मुताबिक, लादेन को जयपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ बहरोड़ में 21, नीमराना में दो और हरसोरा में एक अपराधिक मामला दर्ज हैं। इसके अलावा जयपुर ग्रामीण और भरतपुर जिले में कई केस दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ आठ फरवरी 2022 को होटल व्यापारी से रंगदारी को लेकर षडयंत्रपूर्वक फायरिंग करने का मुकदमा दर्ज हुआ था। लादेन की गैंग अलवर, भिवाड़ी, भरतपुर, कोटपूतली, जयपुर शहर, ग्रामीण के अलावा दिल्ली, गुड़गांव, हरियाणा के दूसरे शहरों में भी सक्रिय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed