{"_id":"68a93ad1a210ed715b0f4c51","slug":"chief-secretary-held-a-meeting-of-officers-in-alwar-yesterday-evening-alwar-news-c-1-1-noi1339-3317491-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: मुख्य सचिव ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की, पलायन रोकने व कानूनी मामलों पर जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: मुख्य सचिव ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की, पलायन रोकने व कानूनी मामलों पर जताई चिंता
Sat, 23 Aug 2025 01:22 PM IST
अलवर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अलवर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:22 PM IST
सार
राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत ने शुक्रवार को अलवर में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने पलायन की समस्या, विकास परियोजनाओं की प्रगति और लंबित कानूनी मामलों पर चिंता जताते हुए जल्द समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मुख्य सचिव सुधांश पंत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत शुक्रवार दोपहर बाद अलवर पहुंचे और मिनी सचिवालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विशेष बैठक की। इस दौरान राज्य सरकार की योजनाओं, विकास परियोजनाओं और जिले से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने बैठक में पलायन की समस्या को प्राथमिकता से उठाया और कहा कि इसे रोकना राज्य सरकार की बड़ी जिम्मेदारी है। इसके लिए जिला प्रशासन को ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में प्रवासी श्रमिकों और ग्रामीण विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण पहलें शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan News: राजस्व न्यायालयों में पैरवी करने वाले राजकीय अधिवक्ताओं की रिटेनरशिप बढ़ी
विज्ञापन
बैठक में परियोजनाओं और अन्य विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की गई। पंत ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता से जुड़े इन कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने जिले में कानूनी मामलों और लंबित प्रकरणों में हो रही देरी पर चिंता जताते हुए कहा कि इनका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनने और जमीनी स्तर पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में अवैध खनन और महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों को रोकने के लिए रणनीति को लेकर भी चर्चा की गई। मुख्य सचिव का यह दौरा जिले के लिए अहम माना जा रहा है क्योंकि उन्होंने पलायन रोकने से लेकर विकास परियोजनाओं और कानून-व्यवस्था तक कई विषयों पर समीक्षा कर जल्द सुधार का भरोसा दिलाया।