{"_id":"64322464c470ae1d9f01cab5","slug":"car-collides-with-truck-in-delhi-mumbai-expressway-accident-three-killed-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar: दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे पर हादसा, आगे चल रहे ट्रक में जा टकराई तेज रफ्तार कार, तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar: दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे पर हादसा, आगे चल रहे ट्रक में जा टकराई तेज रफ्तार कार, तीन लोगों की मौत
Sun, 09 Apr 2023 08:05 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 09 Apr 2023 08:05 AM IST
सार
दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे पर रैणी थाना क्षेत्र के धोराला पुलिया के पास ट्रक में पीछे से टकराई कार में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक बच्चा घायल हो गया।
विज्ञापन
दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे पर हादसा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। वहीं एक बच्चा घायल हुआ है। एक्सप्रेस-वे पर एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में जा टकराई। इस हादसे जान गंवाने वाले तीनों के शवों को रैणी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। वहीं, मासूम को अलवर अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे पर रैणी थाना क्षेत्र के धोराला पुलिया के पास असम नंबर की एक कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टकरा गई। घटना के बाद एक्सप्रेस-वे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार व ट्रक को हाईवे से साइड में किया
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक हादसे में अनवर ज्योति बौहरा (36) पुत्र जोगेंद्र नाथ बोहरा, मोंमी (35) पत्नी अनवर ज्योति व ज्योति माला गोगोई (48) निवासी कामरूप असम की मौत हो गई। वहीं, 10 वर्षीय आरव बोहरा पुत्र अनवर ज्योति घायल है। सभी रणथंभौर से दिल्ली जा रहे थे। सभी शवों को सीएचसी में रखवाया है। वहीं घायल मासूम को आरव बौहरा पुत्र अनवर ज्योति बौहरा को अलवर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार रविवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन