{"_id":"66c8c88e2fa0d30acc04ffd5","slug":"bhiwadi-news-showroom-operator-injured-in-robbery-and-firing-at-jewelry-showroom-in-bhiwadi-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: ज्वेलरी शोरूम में डकैती, जाते वक़्त बदमाशों ने शोरूम मालिक दो भाइयों को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: ज्वेलरी शोरूम में डकैती, जाते वक़्त बदमाशों ने शोरूम मालिक दो भाइयों को मारी गोली, हालत गंभीर
Fri, 23 Aug 2024 11:06 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 23 Aug 2024 11:06 PM IST
सार
भिवाड़ी के सेंट्रल मार्केट में शुक्रवार देर शाम पांच बदमाशों ने ज्वेलरी शोरूम में डकैती की। शोरूम मालिक और कर्मचारियों ने डकैतों का डटकर मुकाबला किया, जिससे बदमाशों ने गोलियां चला दीं। इस हमले में शोरूम मालिक के दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
शोरूम में मारपीट और फायरिंग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कल भिवाड़ी से अलक़ायदा मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ था। आज यहां डकैती हो गई। शुक्रवार को भिवाड़ी में ज्वेलरी शोरूम में डकैती करने पहुंचे पांच बदमाशों से ज्वेलर और कर्मचारी भिड़ गए। आपस में मारपीट हुई। खुद को घिरा देखकर बदमाशों ने गोलियां चला दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोली लगने से शोरूम मालिक दो भाई घायल हो गए। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। वारदात खैरथल-तिजारा में शुक्रवार देर शाम 7:30 बजे भिवाड़ी के सेंट्रल मार्केट में हुई है। मामले का वीडियो भी सामने आया है,जिसमें ज्वेलर और बदमाश आपस में लड़ते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन