{"_id":"64830d074f9db7aad905abe7","slug":"bharatiya-janata-yuva-morcha-demands-resignation-of-cm-over-paper-leak-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar: भाजयुमो ने पेपर लीक की सीबीआई जांच और सीएम से त्यागपत्र की रखी मांग, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar: भाजयुमो ने पेपर लीक की सीबीआई जांच और सीएम से त्यागपत्र की रखी मांग, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
Fri, 09 Jun 2023 04:59 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 09 Jun 2023 04:59 PM IST
सार
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लाखों युवाओं का भविष्य अंधकारमय कर दिया। इसकी सजा मुख्यमंत्री को मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्य
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के बैनर तले आज पेपर लीक प्रकरण की सीबीआई जांच करने और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से त्यागपत्र की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम जिला कलेक्ट्रेट में उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। अलवर मिनी सचिवालय के सामने मुख्यमंत्री का पुतला जलाया गया।
विज्ञापन
अलवर शहर के भवानी तोप से कार्यकर्ताओं का एक जुलूस राजस्थान भाजपा के महामंत्री मदन दिलावर के नेतृत्व में मिनी सचिवालय पहुंचा और उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लाखों युवाओं का भविष्य अंधकारमय कर दिया। इसकी सजा मुख्यमंत्री को मिलनी चाहिए। उन्होंने बताया कि राजीव गांधी फाउंडेशन से जुड़े कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भी आरपीएससी में स्ट्रांग रूम की चाबी दे दी, जिसमें पेपर रखे हुए थे और उन्हीं लोगों ने ताला खोला, जिससे पेपर लीक हुआ।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने भी एसआई का रिजल्ट नहीं रोका, क्यों?
विधायक मदन दिलावर ने आरोप लगाया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य बाबूलाल कटारा डेढ़ करोड़ रुपये देकर सदस्य बने थे और सबसे बड़ी बात है कि एसआई का रिजल्ट उस वक्त जारी किया गया, जब बाबू लाल कटारा आरोपी हैं और वह पहले ही जेल जा चुके। ऐसे में मुख्यमंत्री ने भी रिजल्ट नहीं रोका। इसमें सीधा-सीधा हाथ मुख्यमंत्री का है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एसआई भर्ती में ज्यादातर अभ्यर्थी सांचौर के सलेक्ट हुए हैं। सिद्ध करता है कि इस भर्ती में पूरी तरह गड़बड़ी हुई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सभी लोग इसमें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अभी ईडी जांच कर रही है। मुख्यमंत्री ईडी का विरोध कर रहे हैं और कांग्रेस के बड़े नेता निश्चित रूप से जेल जाएंगे।
विज्ञापन
राहत देने के लिए कैंप में रजिस्ट्रेशन कराने की क्या जरूरत है?
दिलावर ने महंगाई राहत शिविर को लेकर कहा कि सभी को राहत देने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की क्या जरूरत है। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ही महंगाई कम होगी, यह कौन सी यूनिवर्सिटी में पढ़ा हुआ है? 70 लाख उपभोक्ताओं को सब्सिडी नहीं देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी उपभोक्ताओं को सब्सिडी देनी चाहिए। राहत कैंप लगाकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा, राजस्थान ने पेपर लीक प्रकरणों की सीबीआई से निष्पक्ष जांच करवाने का आग्रह राजस्थान की सरकार से किया। राजस्थान की सरकार के आग्रह नहीं मानने पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उपखंड स्तर से प्रदेश स्तर तक आंदोलन किया, लेकिन राज्य सरकार ने वास्तविक अपराधियों को बचाने की नीयत से कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
अभियुक्तों का कांग्रेस की राजस्थान सरकार से संपर्क और संबंध
दिलावर बोले-पेपर लीक प्रकरणों के अनुसंधान के दौरान पकड़े जाने वाले अभियुक्तों का कांग्रेस की राजस्थान सरकार से संपर्क और संबंध हैं। राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक प्रकरणों को राजस्थान की कांग्रेस सरकार की ओर से प्रायोजित होना साबित है। पेपर लीक के माध्यम से राजस्थान के लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करके मुख्य अभियुक्तों को बचाने का गैर-जिम्मेदाराना काम मुख्यमंत्री ने किया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग रखी।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर, जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, भाजपा महामंत्री पवन जैन, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष तरुण जैन, महामंत्री मोहन चौहान, जिला पार्षद गंगनदीप सिंह, शहर अध्यक्ष मनोज चौहान, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गोरधन सिसोदिया, युवा मोर्चा जिला मंत्री योगेंद्र शर्मा, जिला आईटी सेल मोहित बटबाड़ा, भाजपा युवा मोर्चा जिला संयोजक लखन जोशी, युवा मोर्चा जिला मंत्री अमित कश्मीरी मौजूद रहे।