फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Bharat Jodo Yatra in Rajasthan Rahul Gandhi starts Yatra in Alwar

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में आज आखिरी दिन, 23 किमी चलेंगे राहुल गांधी

Tue, 20 Dec 2022 02:26 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 20 Dec 2022 02:26 PM IST
सार

राहुल गांधी की यात्रा का राजस्थान में 16वां और आखिरी दिन है। इसके बाद कल यात्रा हरियाणा में प्रवेश कर जाएगी।

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra in Rajasthan Rahul Gandhi starts Yatra in Alwar
राहुल गांधी - फोटो : Social Media

विस्तार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को राजस्थान में आखिरी दिन है। यात्रा मंगलवार को अलवर के कटिघाटी पार्क से शुरू हुई। 21 दिसंबर को सुबह में राहुल गांधी की यात्रा हरियाणा में प्रवेश कर जाएगी।

विज्ञापन


भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार सुबह करीब 6.30 बजे शुरू हुई। यात्रा अलवर शहर से होकर गुजरेगी। इसके बाद सुबह 10 बजे रामगढ़ क्षेत्र के लोहिया का तिबारा में लंच ब्रेक होगा। 3:30 बजे बगड़ चौराहे पर पहुंचेगी। रामगढ़ के बीजवा गांव में यात्रा का रात्रि विश्राम रखा गया है।

विज्ञापन


राहुल गांधी की यात्रा का राजस्थान में 16वां और आखिरी दिन है। यात्री आज राहुल के साथ 23 किमी पैदल चलेंगे। बता दें कि यात्रा ने 4 दिसंबर को झालावाड़ जिले से राजस्थान में प्रवेश किया था। राजस्थान में यात्रा का 521 किलोमीटर का सफर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल ने दिया मंत्रियों को टास्क

राहुल गांधी ने मालाखेड़ा में हुई भारत जोड़ो यात्रा की राजस्थान की पहली जनसभा में गहलोत सरकार की तारीफ की। इसके साथ ही राहुल ने मंत्रियों को हर महीने 15 किलोमीटर पैदल चलने का सुझाव दिया है। राहुल के इस सुझाव को मंत्रियों के जनता से संवाद नहीं करने को लेकर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed