फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Anju Nasrullah Love Story One year visa extension to Anju who went from Alwar to Pakistan

Anju-Nasrullah Love Story: अंजू पर पाकिस्तान की मेहरबानी, एक साल बढ़ा दिया था वीजा, अब वतन वापसी

Wed, 29 Nov 2023 10:25 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 29 Nov 2023 10:25 PM IST
सार

Anju Nasrullah Love Story: राजस्थान के अलवर से पाकिस्तान गई अंजू की वतन वापसी हो गई है। जुलाई महीने में अंजू अपने पति अरविंद और दो बच्चों को बिना बताए पाकिस्तान पहुंच गई थी। वहां उसने अपने प्रेमी नसरुल्लाह के साथ निकाह भी कर लिया था।

विज्ञापन
Anju Nasrullah Love Story One year visa extension to Anju who went from Alwar to Pakistan
अंजू और नसरुल्लाह - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

भारत से पाकिस्तान गई अंजू वापस लौट आई है। वह पाकिस्तान में अपने नसरुल्लाह से निकाह कर चुकी है। ऐसे में अंजू के वापस लौटने की सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है। इससे पहले अंजू के पाकिस्तान पहुंचने पर वहां का विदेश मंत्रालय बड़ा मेहरबान नजर आया था। नसरुल्लाह से निकाह के बाद अंजू के पाकिस्तानी पति ने विदेश मंत्रालय में वीजा एक्सटेंशन के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। जिसे विदेश मंत्रालय ने तत्कार स्वीकर कर लिया था और अंजू का वीजा एक साल के लिए बढ़ा दिया था।  

विज्ञापन


बताते चलें, 20 जुलाई को अंजू अपने पति अरविंद और दो बच्चों को बिना बताए पाकिस्तान पहुंच गई थी। वहां जाकर उसने अपने पाकिस्तानी प्रेमी नसरुल्लाह के साथ निकाह कर लिया था। नसरुल्लाह से शादी करने के लिए अंजू ने अपना धर्म भी बदल लिया था। पाकिस्तान पहुंचने पर अंजू देश भर में चर्चा का कारण बन गई थी।
विज्ञापन


पति ने दर्ज कराया था केस  
अंजू के पाकिस्तान जानके के बाद उसनके पति अरविंद ने अंजू के खिलाफ भिवाड़ी थाने में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने अंजू के खिलाफ धारा 366, 494, 500, 506 आईपीसी, 66 आईटी एक्ट में मामला दर्ज किया था। उस दौरान भिवाड़ी एसपी विकास शर्मा ने कार्रवाई की बात कही थी। ऐसे में पुलिस की टीम अंजू से पूछताछ कर सकती है। पति अरविंद ने पुलिस को दी शिकायत में अंजू पर धमकी और धोखा देने का आरोप लगाया था। अरविंद ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था- शादीशुदा होने के बाद भी अंजू ने उसे धोखा देकर दूसरी शादी कर ली, वह पाकिस्तान से वाट्सअप कॉल पर धमकी दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed