फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Anju Nasrullah Love Story Anju says India is my mother I was born there people of Pakistan are very nice

Anju Nasrullah Love Story: अंजू ने कहा- भारत मेरी मां, मैंने वहां जन्म लिया...'पाक' के लोग अच्छे, भारत आऊंगी

Wed, 16 Aug 2023 12:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 16 Aug 2023 12:38 PM IST
सार

अलवर से पाकिस्तान पहुंची अंजू पर हथियारबंद लोगों का पहरा है। कथित शौहर नसरुल्लाह के साथ ब्लॉगर से बातचीत में अंजू ने कहा, मैंने अपने देश से गद्दारी नहीं की, भारत मेरी मां है। अंजू ने नसरुल्लाह के साथ भारत आने की इच्छा जाहिर की।

विज्ञापन
Anju Nasrullah Love Story Anju says India is my mother I was born there people of Pakistan are very nice
नसरुल्लाह के साथ अंजू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर जिले के भिवाड़ी की अंजू अब पाकिस्तान में अपने कथित नए शौहर नसरुल्लाह के साथ इस वक्त पाकिस्तान घूम रही है। जहां एक ब्लॉगर ताहिर खान से बातचीत में अंजू ने कहा, मैंने अपने देश के साथ कोई गद्दारी नहीं की और न बच्चों के साथ कुछ हुआ है। अंजू ने कहा, भारत मेरी मां है और मैंने वहां जन्म लिया है। लेकिन पाकिस्तान के लोग भी बहुत अच्छे हैं, यहां पॉजिटिव माहौल है।

विज्ञापन


विज्ञापन


नसरुल्लाह के साथ पकिस्तान घूम रही अंजू पर कुछ लोगों का पहरा साफ नजर आ रहा है। कुछ हथियार बंद पहरेदार लोग अंजू के आसपास उसे घेरे हुए वीडियो में नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान भ्रमण पर वह सिक्योरिटी के बीच कई लोगों से मुलाकात कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अंजू कहती हैं कि वह भारत आएंगी, नसरुल्लाह के साथ भी भारत आएंगी और फिर उन्हीं के साथ वापस लौट जाएंगी। पाक पहुंची अंजू ने कहा कि उन्होंने देश के साथ कोई गद्दारी नहीं की। बच्चों के साथ भी जैसा कहा जा रहा, कुछ नहीं हुआ है। अपने बच्चों से अंजू मिलेगी या नहीं इस पर वो कुछ नहीं कहती।

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में स्थित एक ब्लॉगर के रिसोर्ट में अंजू और उसके पाकिस्तानी शौहर नसरुल्लाह पहुंचे और ब्लॉगर ताहिर खान के साथ उन्होंने बातचीत की। जहां एक वीडियो शूट किया गया। इस वीडियो में अंजू का मुख्य रूप से इंटरव्यू था। ब्लॉगर ताहिर खान से बात करते हुए अंजू कहती सुनाई दी कि मैंने देश के साथ गद्दारी नहीं की बच्चों से भी नहीं की। जब उनसे पूछा गया कि पाकिस्तान आपको कैसा लग रहा है, तो अंजू ने जवाब दिया कि यहां सब पॉजिटिव हैं। खूबसूरत जगह है और नसरुल्लाह भी मेरे प्रति पूरी तरह पॉजिटिव हैं।


उसने कहा कि भारत के लोग यह कहते हैं कि वहां जाकर पाकिस्तान की तारीफ कर रही है, लेकिन दोनों देशों के लोगों के बीच कोई नफरत नहीं है। पहले भारत और पाकिस्तान एक ही थे, एक ही जमीन थी। बॉर्डर बाद में बने हैं। जो इंसानों ने बनाए हैं। मुझे इंडिया से प्यार है और मैं भारत जाऊंगी। उन्होंने भारत के देशवासियों से भी अपील है कि मेरे लिए पॉजिटिव सोचें। मैं इंडिया की दुश्मन नहीं हूं, मैं भी इंसान हूं। मुझे भी जीने का हक है।

अंजू ने कहा कि मैंने यहां देखा है कि यहां के लोग इंडिया को दुश्मन नहीं मानते। मैं भी अपनी धरती से प्यार करती हूं और इंडिया मेरी मां है। इंडिया में मेरा जन्म हुआ है। लोगों ने बहुत नफरत की है। जंग लड़ी और अब यहां प्यार मोहब्बत से रहना चाहिए। ब्लॉगर ताहिर खान ने अंजू से बातचीत करते हुए कहा कि वह भी भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को पसंद करते हैं।

पाकिस्तानी शादियों में इंडिया के म्यूजिक बज रहे हैं। लोग नफरत को भुलाकर प्यार और मोहब्बत से रहना चाहते हैं। आगामी दिनों में होने वाले वर्ल्ड कप में ब्लॉगर ताहिर जाना चाहते हैं, लेकिन परिस्थितियों ऐसी हैं कि वीजा के लिए अप्लाई किया है, लेकिन मिल नहीं पा रहा है। उन्होंने कहा कि अंजू प्यार मोहब्बत की मिसाल हैं और उन्हें अपनी जिंदगी जीने देना चाहिए। उनकी भी इच्छा है कि वह भारत जाकर खुले में घूमे, लेकिन हालात ऐसे हैं कि वह खुले में नहीं घूम सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed